Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Eisha Singh पर क्यों भड़कीं Chahat Pandey? इंटरव्यू में बोल दिया ‘घटिया’

Chahat Pandey Slams Eisha Singh: चाहत पांडे हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ईशा सिंह पर भड़क गईं। चाहत ने ईशा को घटिया तक कह दिया। आइए आपको भी बताते हैं आखिर चाहत ने ईशा को ये क्यों कहा?

---विज्ञापन---

Chahat Pandey Slams Eisha Singh: बिग बॉस 18 इन दिनों फिनाले को लेकर काफी चर्चाओं में बना हुआ है। हाल ही में चाहत पांडे शो से बाहर हो गई हैं। हालांकि उनके फैंस ने उनका ये एविक्शन अनफेयर बताया। चाहत ने घर से बाहर आते ही कईं घरवालों को एक्सपोज भी किया। वहीं एक बार फिर चाहत सुर्खियों में आ गई हैं। चाहत ने ईशा सिंह पर भी निशाना साधा है। उन्होंने ईशा के बिहेवियर पर बात की है। वहीं बीते दिनों घर में मीडियाकर्मियों ने घरवालों का इंटरव्यू लिया और ईशा सिंह को सवालों के घेरे में घेर लिया। अब चाहत ने भी बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू में ईशा को घटिया बता दिया। आइए आपको भी बताते हैं आखिर चाहत ईशा पर क्यों भड़की?

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: मां का खत पढ़ छलके Karanveer के आंसू, फैंस बोले- ईशा यहां भी एक्टिंग…

---विज्ञापन---

मीडिया ने भी उठाए थे ईशा पर सवाल

बिग बॉस 18 में ईशा सिंह का बर्ताव काफी लोगों को रास नहीं आ रहा है। घर में आए मीडियाकर्मियों ने भी उनके बिहेवियर को लेकर तीखे सवाल किए थे। यहां तक कि ईशा को मीडियाकर्मियों ने चुगली आंटी तक कह दिया था। साथ ही घर के बाकी कंटेस्टेंट्स के कैरेक्टर पर सवाल उठाने के लिए उन्हें लताड़ भी लगाई थी। ईशा ने चाहत और अरफीन खान को लेकर भी एक अपमानजनक कमेंट की थी।

---विज्ञापन---

चाहत ने ईशा को बताया घटिया

चाहत ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ईशा के इस कमेंट पर रिप्लाई किया है। दरअसल ईशा ने चाहत और अरफीन खान की बॉन्डिंग पर सवाल उठाए थे और इसे गलत तरीके से पेश कर दिया था। अब जब चाहत को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने ईशा को ऐसी कमेंट करने के लिए घटिया बता दिया। उन्होंने कहा, ‘ईशा ने मेरे और अरफीन के बारे में जो भी बोला है वो उनकी सोच को ही दिखाता है। उनकी सोच बहुत घटिया और नीचे स्तर की है। अरफीन शादीशुदा हैं और दो बच्चों के बाप हैं और मैं सिंगल हूं, ईशा को ऐसा बोलने पर भी शर्म आनी चाहिए।’

टॉप 5 में कौन-कौन?

बिग बॉस में फिलहाल मिड वीक एविक्शन में शिल्पा शिरोडकर घर से बेघर हो गई हैं। वहीं अगले एविक्शन में ईशा सिंह एविक्ट हो सकती हैं। टॉप 5 में चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना अपनी जगह बना सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से ट्रॉफी किसके हाथ लगती है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में शॉकिंग एविक्शन, फिनाले से ठीक पहले बेघर हुआ ये खिलाड़ी; नाम सुन लगेगा झटका

First published on: Jan 15, 2025 10:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola