---विज्ञापन---

Asim Riaz-Aly Goni: हिना खान के बाद उमराह के लिए पहुंचे आसिम रियाज और अली गोनी

Asim Riaz-Aly Goni: बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज रमजान के मौके पर सउदी अरब के मक्का मदीना में उमराह करने पहुंचे हैं। खुद आसिम रियाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके साथ इंडस्ट्री के टीवी स्टार अली गोनी भी नजर आ रहे हैं। रमजान महीने […]

Asim Riaz-Aly Goni: बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज रमजान के मौके पर सउदी अरब के मक्का मदीना में उमराह करने पहुंचे हैं। खुद आसिम रियाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके साथ इंडस्ट्री के टीवी स्टार अली गोनी भी नजर आ रहे हैं। रमजान महीने की शुरुआत में ही आसिम रियाज ने मक्का मदीना में उमराह करने का फैसला किया। फैंस उनकी इस फोटो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

बिग बॉस 13 से हासिल की शोहरत (Asim Riaz-Aly Goni)

उमराह पर निकले आसिम रियाज अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज ने बिग बॉस में खूब सुर्खियां बटोरी। सीजन में आसिम का गेम लोगों को बहुत पसंद आया था। अपने इसी गेम के चलते आसिम रियाज शो के फाइनलिस्ट भी चुने गए थे। वहीं लेट सिद्धार्थ शुक्ला इस शो के विनर बने थे। शो से निकलने के बाद आसिम रियाज की जैसे दुनिया ही बदल गई।

बेहद पॉपुलर है आसिम रियाज (Asim Riaz In Bigg Boss 13)

घर के बाहर आते ही उन्हें ढेर सारा काम मिला। शो से पहले उन्हें कोई नहीं जानता था लेकिन शो से बाहर आने के बाद उनकी पॉपुलेरिटी बढ़ गई। अब आसिम रियाज को पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है। आसिम रियाज की पॉपुलेरिटी के चलते ही उनके भाई उमर रियाज को भी बिग बॉस 15 में एंट्री मिली थी।

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो (Asim Riaz Instagram)

अब आसिम रियाज जहां भी जाते हैं लोग उन्हें नोटिस कर ही लेते हैं। ऐसे में जब आसिम रियाज ने अपने उमराह की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोगों ने उनकी पोस्ट पर खूब प्यार बरसाया। शुक्रवार को असीम रियाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि असीम रियाज और अली गोनी एयरप्लेन में बैठे हुए हैं। दोनों सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ ही असीम रियाज ने कैप्शन में अपने फैंस को रमजान की शुभकामनाएं दी। कैप्शन में असीम ने लिखा है-

रमजान मुबारक हो, अल्लाह हू अकबर। इसके बाद अब सउदी अरब के पवित्र स्थल मक्का मदीना से असीम रियाज और अली गोनी की उमराह परफॉर्म करने की तस्वीरों का भी इंतजार फैंस को बना हुआ है।

First published on: Mar 24, 2023 06:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.