Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: आम्रपाली की खूबसूरती देख उतावले हुए निरहुआ, कर दी रोमांस की सारी हदें पार

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को सबसे रोमांटिक जोड़ी के नाम से जानी जाती है। इन दोनों के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर तहलका मचाते नजर आते हैं। इसी बीच यूट्यूब पर दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की […]

Edited By : Kirti Gupta | Updated: May 9, 2022 17:35
Share :

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को सबसे रोमांटिक जोड़ी के नाम से जानी जाती है। इन दोनों के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर तहलका मचाते नजर आते हैं। इसी बीच यूट्यूब पर दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘लल्लू की लैला’ का एक गाना लोगों को बेकाबू कर रहा है। इस गाने को अब तक 11,069,785 व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा गाने पर 34 हजार लाइक्स भी आ चुके हैं।

बता दें कि फिल्म ‘लल्लू की लैला’ (LALLU KI LAILA) का गाना ‘तू बनबू लल्लू की लैला’ इस समय यूट्यूब पर एक बार फिर से ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में निरहुआ सबके सामने आम्रपाली दुबे संग प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन गाने में आम्रपाली दुबे उनसे अपना पीछा छुड़ाती हुईं दिख रही हैं। वीडियो में आम्रपाली दुबे येलो कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। उनकी कातिलाना अदाएं देखकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे। आपको बता दें कि इस गाने को दिनेश लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिस पर भोजपुरी दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है।

First published on: May 08, 2022 02:47 PM