-विज्ञापन-

Smart Jodi: ‘स्मार्ट जोड़ी’ शो से आउट हुए मोनालिसा-विक्रांत, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

hojpuri News In Hindi: मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं, वो अक्सर ही अपने बोल्ड अंदाज और हॉट लुक के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने पति के साथ ‘स्मार्ट जोड़ी’ (Smart Jodi) में नजर आ रही थी। इसी बीच शो से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

आपको बता दें कि यह पहला मौका था जब मोनालिसा अपने पति के साथ किसी शो में नजर आई थी। टीवी रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ (Smart Jodi) में भोजपुरी स्टार्स का जलवा देखने को मिल रहा था। लेकिन अब इस शो में इनका सफर खत्म हो गया। फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद थी और शो में फेमस जोड़ियों के बीच स्टार कपल ने अपनी खास पहचान बनाई।

शो से आउट होने के बाद मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने खास मैसेज भी पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी इस जर्नी को बेहद शानदार बताया। मोनालिसा के शो से आउट हो जाने से फैंस काफी दुःखी हैं। बेशक भोजपुरी कपल शो से आउट हो चुके हैं लेकिन अपनी दमदार परफॉर्मेंस से उन्होंने सबका दिल जीत लिया।

आपको बता दें कि मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली, तेलगु, कन्नड और ओडिया भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ ही बिग बॉस (Bigg Boss 10) में भी मोनालिसा नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस के बाद एक्ट्रेस की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था। इस शो के बाद ही मोनालिसा ने कई सारे टेलीविजन शोज भी किए, जिनमें ‘नमक इश्क का’, ‘नजर’, ‘दिव्य दृष्टि’, ‘नच बलिये सीजन 8’, ‘कॉमेडी दंगल’ जैसे कई शोज शामिल हैं।

Latest

Don't miss

Kitchen Vastu Tips: बंद किस्मत का ताला खोल सकते हैं तवा और कढ़ाई, जान लें ये जरूरी बात

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किचन का बहुत महत्व होता है। आपकी रसोई में रखी हर चीज का आपके जीवन को प्रभावित करती...

Vastu Tips: कर्ज नहीं छोड़ रहा आपका पीछा? इन चीजों को आज ही घर से करें बाहर, हो जाएंगे मालामाल

Vastu Tips: बहुत मेहनत करने के बाद भी कई लोग कर्ज के बोझ तले दबते चले जाते हैं। कई बार तो कर्ज इतना ज्यादा...

Ruchismita Guru: एक्ट्रेस और सिंगर रुचिस्मिता गुरु ने की आत्महत्या, हाल ही में हुई थी मां से लड़ाई

Ruchismita Guru: आए दिन इंडस्ट्री से किसी न किसी के सुसाइड की खबर सामने आती ही रहती है। अभी दो दिन पहले ही भोजपुरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here