---विज्ञापन---

चांदनी सिंह के ठुमकों को देख बौखला गए पवन सिंह, दोस्तों के सामने कर बैठे ये हरकत

Mah Ke Dekha Dem: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) हमेशा की तरह एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। वजह है उनका लेटेस्ट गाना ‘मह के देखा देम’ (Mah Ke Dekha Dem) जो हाल ही में रिलीज किया गया है और हमेशा की तरह रिलीज होते ही ये गाना […]

Mah Ke Dekha Dem
Mah Ke Dekha Dem

Mah Ke Dekha Dem: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) हमेशा की तरह एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। वजह है उनका लेटेस्ट गाना ‘मह के देखा देम’ (Mah Ke Dekha Dem) जो हाल ही में रिलीज किया गया है और हमेशा की तरह रिलीज होते ही ये गाना भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच तबाही मचा रहा है।

‘मह के देखा देम’ हुआ रिलीज (Mah Ke Dekha Dem)

पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री के वो स्टार हैं जिनके नाम का इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सिक्का चलता है। जी हां महज पवन सिंह का नाम सुनते ही फैंस उन पर प्यार बरसाने लगते हैं फिर चाहे बात फिल्मों की या फिर महज सिर्फ एक गाने की। इस कड़ी में ही उनका लेटेस्ट हॉट डांस वीडियो ‘मह के देखा देम’ (Mah Ke Dekha Dem) सोशल मीडिया पर सुनामी लेकर आ गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस गाने को रिलीज हुए अभी महज 2 दिन ही हुए हैं।

चांदनी सिंह ने पवन सिंह को रिझाया

हाल ही में पवन सिंह (Pawan Singh) की रिलीज हुए ‘हर हर गंगे’ का बज अभी बरकरार ही था कि इस बीच पवन सिंह ने लेटेस्ट गाने में अपनी पावरपैक परफॉर्मेंस से वो कर दिया जो इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स का सपना होता है और वो मिनटों में वायरल हो जाना। पवन सिंह का लेटेस्ट गाना ‘मह के देखा देम’ (Mah Ke Dekha Dem) रिलीज हो गया है।

इस गाने में अकेले पवन सिंह ही नहीं बल्कि उनके साथ  भोजपुरी हसीना चांदनी सिंह नजर आ रहीं हैं। घाघरा चोली पहने हुए चांदनी सिंह (Chandani Singh) गाने में चार चांद लगा रही हैं। एक से बढ़कर एक ठुमके, नजाकत और एक्सप्रेशन्स देकर चांदनी सिंह ने गाने में जबरदस्त तड़का लगा दिया है। इतना कि खुद पवन सिंह भी अपने आप को रोक नहीं पाए।

‘मह के देखा देम’ (Mah Ke Dekha Dem) को शिल्पी राज ने दी आवाज

उस पर से ‘मह के देखा देम’ (Mah Ke Dekha Dem) गाने की जबरदस्त बीट आपको थिरकने के लिए मजबूर कर देगी। महज दो दिन में अगर गाने पर खबर लिखे जाने तक 1.4 मिलियन व्यूज हैं तो सोचिए आगे ये गाना क्या बवाल मचाने वाला है। बात करें गाने को तैयार करने की तो पवन सिहं और शिल्पी राज ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। म्यूजिक विक्की ने कंपोज किया है तो वहीं रवि पंडित ने इसका डायरेक्शन किया है।

First published on: Oct 27, 2023 04:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.