---विज्ञापन---

भोजपुरी हसीनाओं को छोड़ अब इस एक्ट्रेस के जाल में फंसे पवन सिंह, वायरल हो रहा वीडियो

Pawan Singh-Akansha Puri: भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर धांसू गाने के साथ वापस आ गए हैं। इस बार वो किसी भोजपुरी स्टार नहीं बल्कि टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी के साथ नजर आ रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुआ दोनों का लेटेस्ट गाना ‘तुझे ना देखूं तो चैन’ (Tujhe Na […]

Pawan Singh-Akansha Puri
Pawan Singh-Akansha Puri

Pawan Singh-Akansha Puri: भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर धांसू गाने के साथ वापस आ गए हैं। इस बार वो किसी भोजपुरी स्टार नहीं बल्कि टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी के साथ नजर आ रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुआ दोनों का लेटेस्ट गाना ‘तुझे ना देखूं तो चैन’ (Tujhe Na Dekhu Toh Chain) इस वक्त सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

‘तुझे ना देखूं तो चैन’ हुआ वायरल (Pawan Singh-Akansha Puri)

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह आए दिन अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक सरप्राइज लेकर आते हैं। इस कड़ी में उनका एक और धांसू वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है। इस वीडियो में वो हिंदी के फेमस गाने ‘तुझे ना देखूं तो चैन’ (Tujhe Na Dekhu Toh Chain) का भोजपुरी वर्जन गा रहे हैं। वीडियो में वो टीवी एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी के साथ रोमांस फरमाते हुए नजर आ रहे हैं जिसे देख सब हैरान रह गए हैं।

18 मिलियन से ज्यादा व्यूज

फैंस को दोनों की केमेस्ट्री इतनी पसंद आई है कि एक महीने पहले रिलीज हुए इस गाने पर 18 मिलियन से भी ज्यादा के व्यूज आ चुके हैं और अभी भी ये सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है। फैंस दोनों के रोमांटिक वीडियो को देख कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। वीडियो में जहां पवन सिंह कुर्ते में नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर अकांक्षा पुरी बेहद ही खूबसूरत रेड कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। हाथों में लालू चूड़ीं, खूबसूरत मेकअप, खुले बाल में अकांक्षा पुरी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

कौन हैं अकांक्षा पुरी ?

जानकारी के लिए बता दें कि 26 जुलाई 1988 को इंदौर में जन्मी अकांक्षा पुरी फेमस एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ मॉडल भी हैं। इंदौर में पढ़ाई पूरी करने के बाद अकांक्षा पुरी ने इंडस्ट्री का रुख किया। एक्ट्रेस को कई शो और रियालिटी शोज में भी देखा गया है।

First published on: Oct 30, 2023 09:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.