Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Nidhi Jha Wedding: मेहंदी सेरेमनी में इस अंदाज में नजर आईं निधि झा, तस्वीरें वायरल

Bhojpuri News In Hindi: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक शहनाई बज रही है। बीते दिनों जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे तो वहीं अब फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा (Nidhi Jha) भी यश कुमार (Yash Kumar) के साथ शादी के बंधन […]

Bhojpuri News In Hindi: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक शहनाई बज रही है। बीते दिनों जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे तो वहीं अब फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा (Nidhi Jha) भी यश कुमार (Yash Kumar) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

निधि झा (Nidhi Jha Mehndi Ceremony) की आज मेहंदी है। मेहंदी सेरेमनी की कई तस्वीरें सामने आ चुकी है।भोजपुरी बाला के लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रीन कलर का लहंगा पहना है और उसके साथ ही हेवी ज्वेलरी पहनी है।

एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी के मौके पर एक रोमांटिक वीडियो भी शेयर किया है। होने वाले पति यश को टैग करते हुए उन्होंने लिखा है कि ‘मेहंदी आपके नाम की यश’। शादी से पहले शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यश और निधि की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। आपको बता दें कि निधि झा और यश कुमार ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया। दोनों की दोस्ती 5 साल पुरानी है और दोनों 3 साल पहले ही रिलेशनशिप में आए थे। अब दोनों शादी करने जा रही है। आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले निधि ने कई टीवी शोज में भी काम किया है। वे क्राइम पेट्रोल, आहट, सावधान इंडिया, बालिका वधू, बेइंतहा, अदालत में नजर आ चुकी है।

First published on: May 01, 2022 02:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.