---विज्ञापन---

Chhath Puja Song: खेसारी लाल यादव के नए गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम, देखें जबरदस्त Video

Khesari Lal Yadav New Chhath Puja Song: खेसारी लाल यादव का छठ गीत 'सुरुज बाबा' को यूट्यूब पर 8 घंटे में ही करीब 6 लाख व्‍यूज मिल चुके हैं।

Suruj Baba New Chhath Puja Song By Khesari Lal Yadav
pic credit : google

Khesari Lal Yadav New Chhath Puja Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अक्सर ही अपनी फिल्मों और गानों को लेकर खबरों में छाए रहते हैं। एक बार फिर वो अपने नए गाने की वजह से चर्चा में आ गए हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया छठ गीत ‘सुरुज बाबा’ यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। खेसारी के हर गाने की तरह उनके फैंस उनके नए गाने को भी उतना ही प्यार दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: क्या दूसरी बार मां बनने के बारे में सोच रही हैं Alia Bhatt? ननद Kareena Kapoor ने कपूर खानदान की बहू को दी अजीब…

छठ गीत ‘सुरुज बाबा’ रिलीज (Khesari Lal Yadav New Chhath Puja Song)

दिवाली के बाद अब छठ का पर्व आने वाला है और यूपी-बिहार में इस पर्व का काफी महत्व है। ऐसे में भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav) ने अपना नया छठ गीत 2023 ‘सुरुज बाबा’ रिलीज कर दिया है। ‘खेसारी म्‍यूजिक वर्ल्‍ड’ यूट्यूब चैनल पर खेसारी का नया गाना रिलीज किया गया है। लोकआस्‍था के महापर्व छठ के पावन मौके पर रिलीज यह गाना छठी मैया की भक्‍ति‍, आद‍िदेव सूर्य भगवान की शक्‍त‍ि और पति-पत्‍नी के व्रत पर बेस्ड है।

खेसारी और प्रियंका का गाना(Khesari Lal Yadav New Chhath Puja Song)

खेसारी लाल यादव ने अपने नए गाने ‘सुरुज बाबा’ को भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। प्रियंका और खेसारी की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और रिलीज होते ही गाना यूट्यूब पर छा गया है। इस म्‍यूजिक वीडियो में खेसारी के साथ एक्ट्रेस आस्‍था सिंह दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी पीले कुर्ते में सिर पर छठ की टोकरी उठाकर घाट पर जाने को तैयार हैं, लेकिन संजने-संवरने के चक्कर में आस्‍था सिंह देरी कर रही हैं।

लाखों में मिले व्यूज (Khesari Lal Yadav New Chhath Puja Song)

भोजपुरी स्टार का हर गाना इंटरनेट पर धूम मचा देता है और इस गाने के साथ भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस नए भोजपुरी छठ गाने को रिलीज होने के कुछ ही घंटों में करीब 7 लाख व्‍यूज मिल चुके हैं। सबसे हैरानी की बात ये है कि खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने तीन दिन पहले ही अपना एक और छठ गीत ‘चल गंगा किनारे’ (Chal Ganga Kinare) रिलीज किया था।

First published on: Nov 14, 2023 08:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.