Monday, December 11, 2023
-विज्ञापन-

Bhojpuri Song: ‘बंगलिनिया’ के इश्क में मदहोश हुए खेसारी लाल यादव, हीरोइन के हॉट डांस ने लूटा दिल

Khesari​​​ Lal Yadav Romantic Video: खेसारी और पाखी हेगड़े का गाना इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें भरदम रोमांस कर रहे हैं।

Khesari​​​ Lal Yadav Romantic Video: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार खेसारी लाल यादव के गाने इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं। ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की लंबी फैन फॉलोइंग है जो उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। खेसरी की नई फिल्म संघर्ष 2 रिलीज हो गई है और इसे लेकर एक्टर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी बीच खेसारी का एक रोमांटिक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है जिसमें वो एक्ट्रेस के साथ पलंग तोड़ रोमांस करते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Sapna New Song: सपना चौधरी के नए गाने ने काटा गदर, बार-बार देख रहे लोग

खेसारी पर छाई पाखी की खुमारी

मस्तीखोर खेसारी लाल यादव का हर अंदाज उनके चाहने वालों को बहुत लुभाता है। खेसारी की आवाज और उनके डांस दोनों ही लोगों को बहुत पसंद हैं। बिहार से लेकर यूपी और दिल्ली में भी खेसारी लाल यादव के गाने सुनने और देखने वालों की कोई कमी नहीं है। खेसारी के साथ इस गाने में एक्ट्रेस पाखी हेगड़े नजर आई हैं और यह गाना दो साल पहले आया था। मगर इस गाने को लोग आज भी उतना ही पसंद करते हैं। इस गाने में खेसारी मस्तीखोर अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया था और आज भी उनके गानों में उनका मजाकियां अंदाज देखने को मिलता है।

‘बंगलिनिया’ बन पाखी ने दिखाई अदाएं (Khesari​​​ Lal Yadav Romantic Video)

खेसारी लाल यादव और पाखी हेगड़े का सॉन्ग ‘बंगलिनिया’ ‘आदिशक्‍त‍ि फिल्‍म्‍स’ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस गाने में खेसारी के साथ सिंगर अंतरा सिंह ने अपनी आवाज दी थी। म्‍यूजिक वीडियो में पाखी की अदाओं के साथ खेसारी का अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया था। वीडियो में शराब के नशे में हैं और फोन पर किसी से टूटी फूटी बंगाली में बात कर रहे हैं। फिर पाखी नीली रंग की साड़ी पहने एंट्री लेती हैं और फिर खेसारी उनके साथ डांस करना शुरू कर देते हैं। फिर दोनों डांस के साथ-साथ जमकर बेड पर रोमांस भी करते दिखाई देते हैं।

खेसारी की नई मूवी (Khesari​​​ Lal Yadav Romantic Video)

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म ‘संघर्ष 2’ पूरे भारत के सिनेमाघरों एवं मल्टीप्लेक्स में 20 अक्टूबर को रिलीज हो गई है। ‘संघर्ष 2’ के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर अलग ही बज बना हुआ था। फिल्म के रिलीज होते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं। खेसारी की फिल्म को डायरेक्टर पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में खेसारी के अलावा मेघाश्री और माही श्रीवास्तव लीड रोल में नजर आए हैं और फिल्म लोगों को बहुत पसंद भी आई है।

Latest

Don't miss

The Archies में Vedang Raina के आगे फीके लगे तीनों स्टार्किड्स, यूजर्स बता रहे ‘JUNIOR रणवीर सिंह’

THE ARCHIES ACTOR VEDANG RAINA: 'द आर्चीज' स्टार वेदांग रैना की तुलना सोशल मीडिया पर लोग रणवीर सिंह से कर रहे हैं।

‘ओ माही’ सॉन्ग हुआ OUT… किंग खान का स्वैग कर देगा घायल, आपको पता है डंकी का मतलब? नहीं तो जान लें

Shahrukh Khan Dunki Drop 5: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के लिए 2023 लकी साबित हुआ है। 'पठान' (Pathan) और 'जवान' (Jawaan) से तहलका मचाने...

तकरार से हुई प्यार की शुरुआत, फिल्मी है Anushka Sharma और Virat Kohli की Love Story, देखें Unseen Pics

Anushka Sharma Virat Kohli wedding anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री की हसीन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के प्यार और...

रविवार को आई ‘Animal’ की सुनामी, ‘Ranbir Kapoor’ के वहशीपन से हिला बॉक्स ऑफिस

Animal Day 10 Box Office Collection: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की एक्शन और रोमांस से भरपूर एनिमल ने थिएटर्स पर धमाल मचाया हुआ है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here