---विज्ञापन---

Chhath Puja 2023: छठ पूजा पर दिखना चाहती हैं हसीन, इन भोजपुरी एक्ट्रेस से लें टिप्स, पति संग सास भी करेंगी तारीफ

Chhath Puja 2023 Bhojpuri Actress Looks: इन दिनों फेस्टिव सीजन चल रहा है, जिसमें दिवाली और भैया दूज तो चले गए हैं। लेकिन अब 4 दिनों तक चलने वाले पर्व छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। इस पर्व की शुरुआत ‘नहाय खाय’ से होती है, ऐसे में महिलाएं 4 दिनों तक चलने वाले इस […]

Chhath Puja 2023, Bhojpuri Actress Makeup Tips, Monalisa Traditional Looks, Akshara Singh Saree Looks, Kajal Raghwani Traditional Looks For Chhath puja

Chhath Puja 2023 Bhojpuri Actress Looks: इन दिनों फेस्टिव सीजन चल रहा है, जिसमें दिवाली और भैया दूज तो चले गए हैं। लेकिन अब 4 दिनों तक चलने वाले पर्व छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। इस पर्व की शुरुआत ‘नहाय खाय’ से होती है, ऐसे में महिलाएं 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की तैयारी काफी समय पहले से शुरू कर देती हैं। हर महिला इस पर्व के मौके पर सोलह श्रृंगार करती है और ट्रेंडी साड़ी और ट्रेडिशनल परिधान पहनती हैं। अगर आप भी छठ (Chhath Puja 2023) के खास मौके पर घाट पर अपने आपको सबसे अलग और सुंदर दिखना चाहती हैं, तो इन भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress Traditional Looks) से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो आइए मोनालिसा (Monalisa) से लेकर काजल राघवानी (Kajal Raghwani) तक के स्टाइलिश और लेटेस्ट फैशन स्टाइल पर एक नजर डालते हैं।

यह भी पढ़ें: छठ के महापर्व पर सुनें भक्ति से सराबोर कर देने वाले ये 5 गीत, आज ही प्ले लिस्ट में करें शामिल

मोनालिसा  (Chhath Puja 2023 Bhojpuri Actress Looks)

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ फोटो शेयर की हैं। इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है। साथ में परफेक्ट मेकअप हैवी जूलरी पहन मोनालिसा इतनी हसीन लग रही हैं कि देखने वालों की नजरें नहीं हट रही हैं।

हाथों में मेहंदी, माथे पर बिंदी, कजरारी आंखे देख हर कोई उनके इस रुप में डूब रहा है। आप भी इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का हर लुक खास होता है। इस फोटो में एक्ट्रेस ने साड़ी पहनी हुई है, साथ में ऐसा मेकअप किया है और जूलरी पहनी है कि देवी मां का ही रूप लग रही हैं।

आप भी एक्ट्रेस के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं।

काजल राघवानी  (Chhath Puja 2023 Bhojpuri Actress Looks)

एक्ट्रेस काजल राघवानी ने इस फोटो में लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। साथ में नाक में नथनी, माथे पर मांगटीका और हाथों में भरी-भरी चुड़ी और मेहंदी रचाई हुई है।

छठ पूजा के लिए काजल का ये लुक बेस्ट है आप भी इस तरह तैयार होकर अपनी छठ पूजा को खास बना सकते हैं।

First published on: Nov 17, 2023 10:25 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.