Bhojpuri Song Viral: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी की जोड़ी हिट मानी जाती है। दोनों का कोई भी गाना आते ही बवाल मचा देता है। इन दिनों काजल और खेसारी का गाना ‘डाल दे केवाड़ी में किल्ली’ वायरल हो रहा है। इस गाने में दोनों की शानदार केमेस्ट्री फैंस का दिल चुरा रही है। खेसारी और काजल ने गाने में जमकर रोमांस किया है, जिसे देख फैंस बेताब हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह ने बढ़ाई खेसारी लाल की दीवानगी, पलंग पर किया जमकर रोमांस
इस फिल्म का गाना है (Bhojpuri Song Viral)
भोजपुरी गाने अक्सर आते ही बवाल मचा देते हैं। भोजपुरी फिल्में पसंद करने वालों की लिस्ट लंबी है। फिल्म ‘बलम जी आई लव यू’ का गाना ‘डाल दे केवाड़ी में किल्ली’ इन दिनों हंगामा मचाए हुए है। ये गाना खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी पर फिल्माया गया है, जिसमें दोनों ने जमकर रोमांस कर फैंस के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है।
ग्रुप में किया डांस
काजल की अदाओं ने फैंस के दिलों को जीत लिया है। इस गाने में काजल और खेसारी ग्रुप में डांस करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस की कमर को मटकते हुए देखकर खेसारी अपना कंट्रोल खोते जा रहे हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि खेसारी काजल के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।
शानदार लोकेशन पर शूट हुआ है गाना (Bhojpuri Song Viral)
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का ये गाना बहुत ही सुंदर लोकेशन पर शूट हुआ है। एक तो लोकेशन की हरियाली ऊपर से काजल के हुस्न के जलवे साथ ही सुहाना मौसम खेसारी की हालत खराब कर रहे हैं। गाने में खेसारी का ड्रेस भी बहुत अच्छा लग रहा है, जिसमें उन्होंने डेनिम जींस के साथ येलो टी-शर्ट पहनी हुई है। साथ में हाफ स्लीव जैकेट तो उनके ऊपर खूब जच रही है। वहीं काजल ने पिंक, रेड और येल्लो कंट्रास्ट में लहंगा चोली जैसा कुछ पहना हुआ है जिसमें वो बेहद हसीन लग रही हैं।