Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) आज कल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आपको बता दें भोजपुरी की टॉप ऐक्ट्रेसेस में से एक आम्रपाली दुबे के सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ रूबरू होती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक गाना सोशल मीडिया ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – Bhojpuri Song: आकांक्षा दुबे संग नजर आए पवन सिंह, सिजलिंग केमेस्ट्री देख फैंस के उड़े होश
आम्रपाली दुबे ( Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हॉट जोड़ी में से एक है। दोनों की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब भाती है। इन दिनों आम्रपाली दुबे और दिनेशलाल यादव निरहुआ का भोजपुरी गाना ‘उड़ जइबू ए मैना’ (Ud Jaibu Ye Maina) यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=fkYI8t3kPCI
इस गाने ने हाल ही में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दें कि ‘उड़ जइबू ए मैना’ (Ud Jaibu Ye Maina) ने यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पूरे किए है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। फैंस के बीच निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी का क्रेज देखने को मिलता है।
यहाँ पढ़िए – भोजपुरी से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें