---विज्ञापन---

Bhojpuri: खेसारी के गाने पर निशा दुबे ने मटकाई कमर, फैंस बोले-‘हिला दिया रे बाबा’

Bhojpuri: भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे (Nisha Dubey) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी-जाती है। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। फैंस उनके डांस और कातिल अदाओं के दीवाने हैं और अब उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसपर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। View this post on […]

Bhojpuri: भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे (Nisha Dubey) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी-जाती है। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। फैंस उनके डांस और कातिल अदाओं के दीवाने हैं और अब उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसपर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।

और पढ़िए –हसीनाओं को रिझाने में लगे अरविंद अकेला, खुद को बताया ‘जिला का कन्हैया’

वीडियो में देख सकते है कि निशा दुबे कातिलाना अदाओं से लोगों का दिल धड़का रही है और उनके एक्सप्रेशन लोगों को उनका दीवाना बना रहे है। निशा जिस गाने पर डांस कर रही हैं उस गाने का नाम ‘नथुनिया’ (Nathuniya) है जो कि इंटरनेटर पर तहलका मचा रहा है जिसे खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पर फिल्माया गया है।

एक्ट्रेस निशा दुबे ने रेड कलर का लहंगा पहना है जिसमें उनकी खूबसूरती निखर कर सामने आ रही हैं जिसपर से नजरें हटाना बेहद ही मुश्किल हैं। वीडियो पर हजारों फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘‘यूपी बिहार हिला दिया रे बाबा’। यही वजह है कि उनका हर वीडियो आते ही छा जाता है।

 

यहाँ पढ़िए भोजपुरी से  जुड़ी  ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jul 14, 2022 01:50 PM