---विज्ञापन---

Bhojpuri Dance Video: नीलम गिरी हुईं खफा, बोलीं- ‘फिर कब अईबा बलमवा’

Bhojpuri Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनकी अदाएं लाखों लोगों के उनका दीवाना बना देती है। नीलम गिरी के वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। वहीं अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो तेवर दिखाती हुई नजर आ […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Sep 17, 2022 13:32
Share :

Bhojpuri Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उनकी अदाएं लाखों लोगों के उनका दीवाना बना देती है। नीलम गिरी के वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। वहीं अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो तेवर दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं।

यहाँ पढ़िए फैंस पर चला अक्षरा सिंह के हुस्न का जादू, बोले- ‘बवाल बाड़ू हो’

नीलम की वीडियो देख फैंस का मचला मन

इस वीडियो को नीलम गिरी (Neelam Giri Video) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वो देसी लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस की अदाएं देख लोगों के पसीने छूट रहे हैं। एक के बाद एक एक्सप्रेशन देकर नीलम फैंस का मन मचला रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस अपने बलम से सवाल पूछती देखी जा रही हैं और अपनी नजरों से ऐसे खेल रही हैं जिसे देख लोग मदहोश हो रहे हैं।

यहाँ पढ़िए रानी चटर्जी को हुई मोहब्बत, लोग बोले- ‘दीवानी’

एक्ट्रेस की वीडियो देख लोग हुए घायल

नीलम इसमें ‘दिलवा ले गईले राजाजी’ (Dilwa Le Gaile Rajaji) गाने पर वीडियो बना रही हैं। नीलम गिरी के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनके अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है जिससे नजरें हटाना बेहद ही मुश्किल हो रहा है। बता दें, इस वीडियो पर अभी तक 38,935 लाइक्स आ चुके हैं और ये लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 16, 2022 02:37 PM