Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

निरहुआ को छोड़ इस एक्टर के साथ इश्क फरमा रही हैं आम्रपाली दुबे, वीडियो वायरल

मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) आज कल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आपको बता दें भोजपुरी की टॉप ऐक्ट्रेसेस में से एक आम्रपाली दुबे के सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ रूबरू होती रहती हैं। हाल ही […]

मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) आज कल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आपको बता दें भोजपुरी की टॉप ऐक्ट्रेसेस में से एक आम्रपाली दुबे के सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ रूबरू होती रहती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि ‘लव विवाह डॉट कॉम’ (Love Vivaah.com ) का पहला सॉन्ग ‘जरा तवे देहिया’ (Jara Tave Dehiya) रिलीज होने वाला है। एक्ट्रेस ने इसके साथ सॉन्ग का टीजर भी शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली और एक्टर प्रदीप के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री नजर आ रही हैं।

इस गाने में एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो आम्रपाली पिंक शर्ट और व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही प्रदीप के साथ आम्रपाली हॉटनेस का तड़का लगा रही हैं। इसे एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग ही कहिए कि महज कुछ देर पहले शेयर किए गए इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस को एक्ट्रेस का यह हॉट अवतार बेहद पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई हिंदी टीवी सीरियल्स जैसे सात फेरे, मेरा नाम करेगी रोशन, रहना है तेरी पलको की छांव में जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।इसके बाद निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी बन गई।

First published on: Apr 25, 2022 03:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.