---विज्ञापन---

Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस बनीं अक्षरा सिंह, दोगुनी की फीस !

Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आज दुनिया भर में छाई हुई है। इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसी बीच अब अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि अक्षरा सिंह ने अपनी फीस […]

Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आज दुनिया भर में छाई हुई है। इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसी बीच अब अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि अक्षरा सिंह ने अपनी फीस बढ़ा दी है।

अक्षरा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘डार्लिंग’ के लिए दोगुनी पैसे लिए हैं। इस तरह से वो भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं। अक्षरा के साथ इस फिल्म में प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा के बेटे राहुल शर्मा लांच होने के लिए रेडी हैं। निर्माता प्रदीप के शर्मा ने कहा कि ‘डार्लिंग’ की स्टोरी में अक्षरा सिंह लीड एक्ट्रेस है।

फिल्म में अक्षरा पूरी तरह फिट बैठती हैं। अक्षरा सिंह के बारे में निर्देशक रजनीश मिश्रा का कहना है कि इस कहानी में अक्षरा से बेहतर कोई नहीं हो सकता है। इसलिए हमने उन्हें फिल्म की कहानी के मुताबिक उनको महंगे दाम पर साईन किया।

अक्षरा का कहना है कि ये भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए भी अच्छी बात है कि एक्ट्रेसेस उनके काम और टैलेंड के हिसाब से फीस लेने के लिए प्रेरित होंगी। आपको बता दें बीते दिनों खबर सामने आई थी कि एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) ने भी अपनी फीस में इजावा किया है।

रवि किशन ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक बिताने के बाद वह खुश हैं कि उनके पास अभी भी काम की भरमार है। फिल्में, वेब सीरीज, भोजपुरी और दक्षिण फिल्मों के भी प्रस्ताव अभिनेता को मिलते रहते हैं। आपको बता दें कि एक शानदार एक्टर होने के साथ-साथ रवि किशन लोकसभा सांसद भी हैं।

 

First published on: Jun 24, 2022 03:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.