Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रहा है। गौरतलब है कि भोजपुरी स्टार मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें मोनालिसा का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हर बार की तरह एक्ट्रेस का बिंदास अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) के फेमस सॉन्ग ‘आई रे खुशी’ पर अपना दिलकश अंदाज दिखा रही हैं। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन भी लिखा है ‘आई रे आई खुशी।’
वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा कभी घर तो कभी में डांस कर रही हैं तो कभी स्विमिंग पूल में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई हैं। आपको बता दें कि आज कल मोनालिसा अपने पति के साथ स्टार प्लस के रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी (Smart Jodi) में नजर आ रही हैं। फैंस को मोनालिसा और विक्रांत की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।
आपको बता दें कि मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली, तेलगु, कन्नड और ओडिया भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ ही बिग बॉस (Bigg Boss 10) में भी मोनालिसा नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस के बाद एक्ट्रेस की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था। इस शो के बाद ही मोनालिसा ने कई सारे टेलीविजन शोज भी किए, जिनमें ‘नमक इश्क का’, ‘नजर’, ‘दिव्य दृष्टि’, ‘नच बलिये सीजन 8’, ‘कॉमेडी दंगल’ जैसे कई शोज शामिल हैं।