Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। गौरतलब है कि भोजपुरी स्टार मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। क्या आपको पता है कि मोनालिसा का असली नाम क्या है? चलिए आज जानते हैं मोनालिसा के निजी जीवन के बारे में कुछ अनसुनी बातें:
दरअसल, बहुत कम लोगों को पता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में मोनालिसा के नाम से फेमस एक्ट्रेस का असली नाम अंतरा बिस्वास (Antara Biswas) है। हालांकि इंडस्ट्री में लोग उन्हें मोनालिसा के नाम से ही पहचानते हैं। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया था कि एक्ट्रेस बनने से पहले उन्होंने बहुत मुश्किल वक्त को देखा है। एक्ट्रेस ने आगे यह भी बताया था कि उनकी पहली जॉब कोलकाता के एक रेस्टोरेंट में बतौर होस्टेस थी, जिसके लिए 120 रुपये रोज के मिलते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने संस्कृत में बीए की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद एक्ट्रेस पार्ट टाइम कई टीवी शोज और वीडियो एल्बम में मॉडल का काम करने लगी। इस दौरान उनकी पॉपुलैरिटी धीरे-धीरे बढ़ने लगी।इस वक्त उनके अंकल ने उन्हें मोनालिसा का नाम दे दिया। तब से अंतरा बिस्वास भोजपुरी इंडस्ट्री में मोनालिसा के नाम से जानी जाने लगीं। बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी, तेलुगू, बंगाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सलमान खान के शो बिग बॉस 10 (Bigg Boss 10) में नजर आ चुकी हैं।
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो इनदिनों वो अपने पति विक्रांत सिंह (Vikrant Singh) के साथ स्टार प्लस के शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ (Smart Jodi) में नजर आ रही हैं। फैन्स को पहली बार विक्रांत और मोनालिसा की लव स्टोरी को करीब से जानने का मौका मिल रहा है। दर्शकों को एक्ट्रेस और विक्रांत की केमिस्ट्री खूब पसन्द आ रही है।