---विज्ञापन---

Bhojpuri: प्रमोद प्रेमी ने पूनम डूबे संग खेत में किया रोमांस, फैंस की बढ़ी धड़कनें

Bhojpuri: भोजपुरी गाने आज बॉलीवुड के गानों को कड़ी टक्कर दे रहे है। भोजपुरी गाने पर्दे पर आते ही तहलका मचा देते हैं। भोजपुरी के गाने शादी-पार्टी की शान होते है। भोजपुरी गाने बजते ही फैंस इन गानों पर झूमना शुरू कर देते है। वहीं अगर गाना प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) का हो […]

Bhojpuri: भोजपुरी गाने आज बॉलीवुड के गानों को कड़ी टक्कर दे रहे है। भोजपुरी गाने पर्दे पर आते ही तहलका मचा देते हैं। भोजपुरी के गाने शादी-पार्टी की शान होते है। भोजपुरी गाने बजते ही फैंस इन गानों पर झूमना शुरू कर देते है। वहीं अगर गाना प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) का हो तो क्या ही कहना। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

और पढ़िए –अक्षरा सिंह ने खास अंदाज में गीता कपूर को किया बर्थडे विश, जाहिर किए जज्बात

 

वीडियो को उनके साथ एक्ट्रेस पूनम डूबे (Poonam Dubey) भी दिख रही हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। दोनों जिस गाने पर डांस कर रहे हैं उस गाने का नाम ‘चुम्मा मिठाई लेखा लागे’ (Chumma Mithai Lekha Lage) है। आप देख सकते है कि दोनों खेत में है और खुलेआम रोमांस कर रहे हैं।

दोनों ने ब्लू कलर के मैचिंग आउटफिट पहने हैं जिसमें वो ठुमके लगा रहे हैं। एक्टर्स ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मिठाई लेखा लागे’। प्रमोद प्रेमी यादव के पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं गाने की बात करें तो  ‘चुम्मा मिठाई लेखा लागे’ को अब तक इसे डेढ़ मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

 

 

यहाँ पढ़िए भोजपुरी से  जुड़ी  ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 04, 2022 12:50 PM