Monday, October 2, 2023
-विज्ञापन-

Aamrapali Dubey-Nirahua Romantic Video: एक बार फिर आम्रपाली दुबे और निरहुआ की केमेस्ट्री ने मचाया तहलका, देखिए Video

Aamrapali Dubey-Nirahua Romantic Video:भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार्स आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

Aamrapali Dubey-Nirahua Romantic Video:भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार्स आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपने लेटेस्ट गाने तो कभी किसी डांस वीडियो के चलते अक्सर फैंस उनपर प्यार लुटाते रहते हैं। एक बार फिर इन्ही फैंस के लिए आम्रपाली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

आम्रपाली दुबे ने पोस्ट किया वीडियो (Aamrapali Dubey-Nirahua Romantic Video)

भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। अक्सर वे सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो पोस्ट करती ही रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक बार फिर भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है। इस क्लिप में वो निरहुआ के साथ जमकर रोमांस कर रही हैं। वीडियो में दोनों की केमेस्ट्री ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री के ये दो स्टार्स अपनी केमेस्ट्री के लिए जाने जाते हैं। दोनों अबतक कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स पर साथ में काम कर चुके हैं।

निरहुआ के साथ बिताया क्वालिटी टाइम

इस क्लिप में आम्रपाली दुबे और निरहुआ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों नजरियां नजरियां सॉन्ग पर एक्ट करते दिखाई दे रहे हैं। आम्रपाली अपने एक्सप्रेशेन्स से एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत रही हैं। तभी तो कुछ ही घंटों में वीडियो पर लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ इन दिनों लंदन में किसी भोजपुरी मूवी की शूटिंग कर रहे हैं।

अफेयर्स ने खूब बटोरी सुर्खियां

बात करें दोनों स्टार्स की तो अक्सर दोनों की अफेयर्स की खबरें सुर्खियां बटोर लेती हैं लेकिन हर बार आम्रपाली और निरहुआ ने ये साफ किया है कि वे बस अच्छे दोस्त हैं। बताते चलें कि आम्रपाली और निरहुआ ने कई भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट हैं।

Latest

Don't miss

Anupamaa Spoiler Alert 2 October: अनुज पर लगा मौत का आरोप ! अनुपमा कर लेगी रास्ते अलग

Anupamaa Spoiler Alert 2 October: स्टार प्लस के फेमस शो अनुपमा में जश्न का माहौल खत्म होने के बाद अब ट्रैक समर की मौत पर...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 2 October: शादी से पहले क्या अक्षरा मान लेगी मंजरी की शर्त!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 2 October: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बीते कुछ दिनों से...

Amitabh Bachchan के खत्म होते करियर का जया बनीं सहारा, 11 फ्लॉप के बाद चमकी किस्मत

Amitabh Bachchan Flop To Hit Career: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को सदी का महानायक कहा जाता है। अभिनेता का बहुत जल्द यानी 11 अक्टूबर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here