Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

..तो ये है वो एक्टर जिसकी वजह से एक हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस !

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का प्यार इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। अभी बीते दिनों ही वो उन्हें इंडिया लेकर आई थी और उस पूरे हफ्ते में दोनों की तस्वीरें और प्यार की कहानियां […]


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का प्यार इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। अभी बीते दिनों ही वो उन्हें इंडिया लेकर आई थी और उस पूरे हफ्ते में दोनों की तस्वीरें और प्यार की कहानियां मीडिया में खूब छाई रही थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों का प्यार आखिर किसकी वजह से पूरा हुआ है। तो बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि प्रियंका के ही कोस्टार और हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन हैं। ड्वेन के साथ प्रियंका ने बेवॉच से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। ड्वेन का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को साथ लाने में उनका हाथ था यानी कि एक बात तो साफ है कि निक और प्रियंका के बीच प्यार की अलख जगाने वाले ड्वेन ही हैं। 

गौरतलब है कि काफी वक्त से प्रियंका और निक के अफेयर के चर्चे  सिनेमाई गलियारों में आम बात बन चुके हैं। बता दें कि दोनों को मैचिंग बैंड्स पहने हुए भी देखा गया, जिससे कयास लगाए जाने लगे कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक जोनस की इस लवस्टोरी के बारे में जब ड्वेन जॉनसन से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'क्या वे खुश हैं? अगर हां, तो मैं इसका क्रेडिट लेने के लिए तैयार हूं। मैंने ही निक और प्रियंका को मिलवाया और उनके बीच मैचमेकर बना।' 

वैसे अब यह ड्वेन ने मज़ाक में कहा या नहीं, यह तो पता नहीं, लेकिन हो सकता है कि ड्वेन ने ही दोनों को मिलवाया हो। आ रही खबरों के मुताबिक इन दिनों प्रियंका और निक ज़्यादा से ज़्यादा वक्त एक साथ बिता रहे हैं। भले ही प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग के चलते भारत वापस लौट आई हैं, लेकिन अपने बर्थडे को वह निक के साथ ही सेलिब्रेट करने वाली है। वैसे अब देखना यह है कि प्रियंका और निक पब्लिकली कब अपने प्यार का इज़हार करेंगे।

First published on: Jul 10, 2018 02:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.