Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान ने खास अंदाज में किया विजेंदर सिंह को बर्थडे विश, एक साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को देखने के लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में हाई बज बना हुआ है। इस फिल्म को लेकर लगातार नए-नए […]

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को देखने के लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में हाई बज बना हुआ है। इस फिल्म को लेकर लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं और अब फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई है जिसे सुनकर फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। दरअसल फिल्म में एक बड़े बॉक्सर की एंटी हुई है।

यहाँ पढ़िए – Anushka Sharma: ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं अनुष्का शर्मा, बेटी के साथ शेयर किया खूबसूरत तस्वीरें

भाईजान ने विजेंदर सिंह को किया बर्थडे विश

सलमान खान (Salman Khan) ने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें सलमान खान के साथ विजेंदर सिंह (Vijendra Singh) भी नजर आ रहे हैं। बॉक्सर ने 29 अक्टूबर को 37वां जन्मदिन मनाया और खास दिन पर सलमान खान ने भी उन्हें विश किया और फैंस को एक तोहफा दिया। दरअसल, सलमान खान ने जो फोटो शेयर की है वो फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के सेट की है और इसी के साथ उन्होंने कैप्शन के जरिए बताया कि विजेंदर सिंह भी फिल्म का हिस्सा है।

फिल्म में बॉक्सर की एंट्री

सलमान खान (Salman Khan) ने विजेंदर सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन में लिखा कि, हैप्पी बर्थडे मेरे, बॉक्सर भाई।’ इसी के साथ हैशटैग #KisiKaBhaiKisiKiJaan भी लिखा।’ ये खबर सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसमें विजेंदर सिंह एक अहम रोल अदा करते हुए नजर आएंगे और वो इस फिल्म में बॉक्सिंग भी करेंगे। इस पोस्ट को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसपर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके है।

यहाँ पढ़िए – Manoj Bajpayee Statement: आखिर क्यों मनोज बाजपेयी खोने लगे थे ‘मानसिक संतुलन’, किया चौंकाने वाला खुलासा

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) फिल्म में साउथ की टॉप एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) भी अहम रोल में नजर आएंगी और ऐसा पहली बार होगा कि जब पूजा हेगड़े सुपरस्टार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। हाल ही में सलमान खान का लुक भी वायरल हुआ था जिसके बाद फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब है। आपको बता दें, ये फिल्म ईद पर 23 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें 

First published on: Oct 30, 2022 09:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.