---विज्ञापन---

बीमारी ने बदल दिया विनोद खन्ना को, अब ऐसे दिखने लगे

मुंबई (6 अप्रैल): सीनियर एक्टर विनोद खन्ना अस्पताल में भर्ती हैं। शरीर में पानी की कमी की वजह से उनको शुक्रवार को भर्ती कराया गया। – गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में उनका इलाज चल रहा है। –  इस बीच उनकी एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वे काफी कमजोर दिखाई […]

मुंबई (6 अप्रैल): सीनियर एक्टर विनोद खन्ना अस्पताल में भर्ती हैं। शरीर में पानी की कमी की वजह से उनको शुक्रवार को भर्ती कराया गया। – गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में उनका इलाज चल रहा है। –  इस बीच उनकी एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वे काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। – खबरों की माने तो विनोद खन्ना को ब्लैडर कैंसर है। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। –  विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने बताया था कि डैड अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। – राहुल ने अस्पताल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा था कि मैं डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ का बहुत आभारी हूं। उन्होंने डैड की देखभाल बहुत अच्छे से की। अस्पताल ने भी यह कंफर्म किया था कि विनोद खन्ना की स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है और उन्हें जल्द डिसचार्ज कर दिया जाएगा।

First published on: Apr 06, 2017 05:24 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.