---विज्ञापन---

हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप ने Ex वाइफ पर किया 354 करोड़ का मानहानि का मुकदमा, हो चुके हैं अलग !

हॉलीवुड के दुनिया से अब एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. खबर पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन के स्टार जॉनी डेप से जुड़ी है। खबर के मुताबिक हाल ही में जॉनी डेप ने अपनी एक्स वाइफ ऐंबर हर्ड पर 50 मिलियन डालर य़ानि कि करीब 351 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दर्ज किया […]

हॉलीवुड के दुनिया से अब एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. खबर पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन के स्टार जॉनी डेप से जुड़ी है। खबर के मुताबिक हाल ही में जॉनी डेप ने अपनी एक्स वाइफ ऐंबर हर्ड पर 50 मिलियन डालर य़ानि कि करीब 351 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। बिल्कुल सही सुन रहे हैं आप, एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में जॉनी ने एक्स वाइफ के खिलाफ ये मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल ऐसा उन्होंने क्यों किया हम आपको ये बताते हैं। हुआ ये है कि बीते साल ही एंबर ने एक इंटरव्यू में जॉनी डेप पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जॉनी उनके साथ मारपीट करते थे। इसीलिए दोनों के रिश्ते का अंत हुआ है। एंबर ने साल 2016 में जब दोनों का ऱिश्ता खत्म हो रहा था तब उन्होंने कहा था कि, पूरे रिलेशनशिप के दौरान जॉनी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की है।

 उन्होंने कहा था कि डेप शराब और ड्रग जैसी चीजों का काफी अधिक सेवन करते हैं और इसलिए उन्हें उनके गुस्से से डर लगने लगा है। जिसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। 2016 में ही कोर्ट ने जॉनी डेप को ऐंबर हार्ड से दूर रहने का आदेश दिया था। इसके बाद जॉने ने कहा है कि, उन्होंने कभी भी एंबर के साथ मारपीट नहीं की है। ना ही उन्होंने कभी भी अपनी पूर्व पत्नी के साथ घरेलू हिंसा की है। साथ ही जॉनी डेप ने कहा कि, एंबर ने ये सब पॉपुलैरिटी के लिए किया है। वहीं एंबर हर्ड पूर्व पति और अभिनेता जॉनी डेप से अलग होने के अपने फैसलो को 'सही' मानती हैं। 

जॉनी से एंबर 2017 में अलग हो गई थी। एक इंटरव्यू में एंबर ने कहा था, 'मैं जॉनी के बारे में बात नहीं करूंगी। मैं अपने काम के बारे में बात करने की इच्छुक हूं, जिसे लेकर मैं प्राउड फील करती हूं। मैं अपने लिए खड़ी हूं, जो सही है।' अब ऐसे में दोनों फिर से सुर्खियों में है। बता दें कि दोनों की मुलाकात साल 2011 में द रम डायरी के सेट पर हुई थी। तब उस वक्त जॉनी का किसी और के रिश्ता था। इसके बाद 2015 में जॉनी ने एंबर से शादी की और साल 2017 में दोनों अलग भी हो गए।

First published on: Mar 03, 2019 01:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.