Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Song Out: ‘जयेशभाई जोरदार’ का गाना ‘फायरक्रैकर’ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में नजर आए रणवीर सिंह

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एनर्जी से जान फूंकने वाले एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उन प्रोजेक्ट्स में से जिसपर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही हैं, वो है एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’। जिसकी रिलीज का दर्शक बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। […]

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एनर्जी से जान फूंकने वाले एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उन प्रोजेक्ट्स में से जिसपर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही हैं, वो है एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’। जिसकी रिलीज का दर्शक बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में इस फिल्म का गाना ‘फायरक्रैकर’ लॉन्च हुआ है। इस गाने में रणवीर सिंह काफी मस्तीभरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

इस गाने का संगीत आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। म्यूजिक वीडियो में रणवीर सिंह की एनर्जी कमाल की है। यही बात इस गाने को खास बनाती है कि रणवीर इस गाने में नाचने-गाने के साथ एक से बढ़कर एक एक्सप्रेशन दे रहे हैं। एक्टर की ये बात सबसे निराली है, वो जिस भी किरदार को चुनते हैं, उसमें पूरी तरह घुस जाते हैं। बता दें कि इस गाने को विशाल और शेखर की जोड़ी ने कंपोज किया है और दोनों ने मिलकर गाने ‘फायरक्रैकर’ को गाया भी है।

 

और पढ़िएVideo: अतरंगी अंदाज में नजर आए रणवीर सिंह, लुक देख फैंस का चकराया सिर

 

इस गाने के आउट होने की जानकारी रणवीर सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल पर भी साझा की है। इसके अलावा ‘जयेशभाई जोरदार’ का ये गाना नेटिजेंस को काफी पसंद आ रहा है। वो कमेंट करके गाने के साथ-साथ रणवीर सिंह की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर रणवीर की तारीफ में लिखता है, ‘वो हमेशा कुछ नया और अनोखा करने की कोशिश करते हैं और ऑडियंस का रोमांच बनाए रखते हैं’। एक अन्य यूजर लिखता है, ‘गाने की बीट पसंद आई’। तीसरा यूजर लिखता है, ‘मुझे वाकई में ये गाना पसंद है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 Click here  – News 24 APP अभी download करें

First published on: Apr 25, 2022 07:59 PM