-विज्ञापन-

Video: अतरंगी अंदाज में नजर आए रणवीर सिंह, लुक देख फैंस का चकराया सिर

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं उतना ही वो अपने फैशन सेंस को लेकर भी काफी खुर्खियों में रहते हैं। वहीं अब एक बार फिर रणवीर सिंह को अतरंगी स्टाइल में देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Ranveer Singh Video Viral) हो रहा है जिसपर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल, रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ (Jayeshbhai Jordaar Promotion) का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो सामने आया जिसमें रणवीर कलरफुल कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर ने कलरफुल प्लाजो पहना हुआ है और इसके साथ उन्होंने फूलों वाली प्रिंटेड शर्ट पहनी है जिसके बटन रणवीर सिंह ने खोल रखे हैं। इसी के साथ रणवीर सिंह ने गॉग्ल भी लगा रखा है। वीडियो में रणवीर हमेशा की तरह एनर्जी से भरे हुए दिख रहे हैं। वो सभी पैपराजी को अलग-अलग अंदाज में पोज दे रहे हैं। इतना ही नहीं, वो अपनी कार पर भी बैठ जाते हैं। रणवीर की इस एनर्जी की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं लेकिन उनके फैशन को लेकर फैंस उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।

 

और पढ़िएSong Out: ‘जयेशभाई जोरदार’ का गाना ‘फायरक्रैकर’ रिलीज, मस्तीभरे अंदाज में नजर आए रणवीर सिंह

 

कमेंट सेक्शन की बात करें, तो अभी तक इस वीडियो पर यूजर्स हजारों कमेंट कर चुके हैं। एक यूजर ने रणवीर को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘क्या ये सर्कस में शामिल हो रहे हैं।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये तो मेरा प्लाजो है।’ इसके साथ ही कई ऐसे कई यूजर है जो इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं और उनको जोकर तक बता रहे हैं। बता दें, रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

फिल्म की बात करें तो ये एक गुजराती परिवार की कहानी है जिसमें ‘कन्या भूर्ण हत्या’ के मुद्दे को उठाया गया है। इस फिल्म में रणवीर के साथ-साथ रत्ना पाठक, बोमन ईरानी और शालिनी पांडे भी अहम रोल में नजर आएंगी। इसी के साथ रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आएंगे।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 Click here  – News 24 APP अभी download करें

 

Latest

Don't miss

Anupama Upcoming Twist: क्या अनुज करेगा अनुपमा से रिश्ता खत्म ? छोटी अनु करेगी माया का पर्दाफाश

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा की पॉपुलेरिटी लगातार बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स हर वह कोशिश में लगे हुए...

Uorfi Javed: जालीदार ड्रेस से उर्फी जावेद ने ढका बदन, जानिए क्यों कहा -मुझे चुटकी काटो !

Uorfi Javed: उर्फी जावेद इंटरनेट सेंसेशन हैं। आए दिन वे अपने लुक से तहलका मचा देती हैं। उर्फी जावेद अपने फैंस के लिए आए...

Priyanka Chopra: अब प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर ने भी तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री के बारे में कही बड़ी बात

Priyanka Chopra: पिछले कुछ वक्त से प्रियंका चोपड़ा ट्रेंड में हैं। दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here