---विज्ञापन---

Siya Teaser Out: फिल्म ‘सिया’ का टीजर आउट, महिलाओं के हक में उठाई आवाज

Siya Teaser Out: ‘आंखों देखी’, ‘मसान’ और ‘न्यूटन’ जैसी दिल को छू लेनी फिल्मों के बाद मेकर्स अब एक और शानदार कहानी के साथ लौट रहे हैं। हाल ही में ‘दृश्यम फिल्म्स’ ने अपनी अपकमिंग मूवी का टीजर रिलीज किया है। फिल्म ‘सिया’ (Siya Teaser Out) का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा […]

Siya Teaser Out: ‘आंखों देखी’, ‘मसान’ और ‘न्यूटन’ जैसी दिल को छू लेनी फिल्मों के बाद मेकर्स अब एक और शानदार कहानी के साथ लौट रहे हैं। हाल ही में ‘दृश्यम फिल्म्स’ ने अपनी अपकमिंग मूवी का टीजर रिलीज किया है। फिल्म ‘सिया’ (Siya Teaser Out) का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

जैसा की टीजर में देखा जा सकता है कि, यह कहानी एक ऐसी लड़की की होती है जो जस्टिस की तलाश में रहती है। गांव के परिवेश में ढली कहानी को बेहद संजीदगी से दिखाया गया है। टीजर के शुरुआत में दिखाया गया है कि एक लड़की को जंजीर में बंधी हुई हैं। उसका शोषण किया जाता है।

दूसरे सीन में ऐसा दिखाया गया है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूरे आत्मविश्वास के साथ कहती हैं कि, ‘मैं लड़ना चाहती हूं।’ न्याय के लिए लड़ना चाहती हूं। सोशल मीडिया पर इस टीजर की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस को महिलाओं के हक में बनी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

इस फिल्म में पूजा पांडे और विनीत कुमार सिंह जैसे टैलेंटेड और सफल कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है। ये फिल्म एक छोटे से शहर की लड़की की कहानी पर आधारित है, जो सभी बाधाओं का सामना करते हुए न्याय के लिए लड़ने का फैसला करती है। यह फिल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

First published on: Aug 17, 2022 03:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.