Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Why Did Sanchita Ugale’s Story End At 22? भाई का फूटा गुस्सा ! करीबी दोस्त ने खोले बड़े राज़ !

महज 22 साल की उम्र में सपनों और उम्मीदों से भरी इस उभरती कलाकार ने 14 जून को कथित तौर पर आत्महत्या कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। 'कुमकुम भाग्य', 'साजन घर' और 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' जैसे शोज में नजर आ चुकी संचिता की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 16, 2026 15:35
Share :
Sanchita Ugale

महज 22 साल की उम्र में सपनों और उम्मीदों से भरी इस उभरती कलाकार ने 14 जून को कथित तौर पर आत्महत्या कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। ‘कुमकुम भाग्य’, ‘साजन घर’ और ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ जैसे शोज में नजर आ चुकी संचिता की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। संचिता के भाई अविनाश उगले ने दावा किया कि काम की कमी, लगातार दबाव और इंडस्ट्री में मिली बेइज्जती की वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं। उनका कहना है कि कई बार सीनियर्स के व्यवहार ने भी उनका आत्मविश्वास कमजोर किया। उनकी करीबी दोस्त और को-स्टार मेघा शर्मा के अनुसार, संचिता पिछले कुछ समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। मेघा ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उनकी संचिता से मुलाकात हुई थी, जहां वह अपने करियर को लेकर उत्साहित और सकारात्मक नजर आई थीं। वहीं, एक्ट्रेस ज्योत्सना चंदोला सिंह ने भी संचिता के निधन पर शोक जताते हुए लोगों से मुश्किल समय में किसी भी तरह का जल्दबाजी भरा कदम न उठाने और मदद लेने की अपील की। संचिता के चचेरे भाई आकाश उगले ने यह भी दावा किया कि उनका एक दूसरा इंस्टाग्राम अकाउंट था, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था। आकाश के मुताबिक, इसके जरिए वह कोई संदेश देना चाहती थीं। हालांकि, इन दावों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

First published on: Jun 16, 2026 03:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola