Amitabh Bachchan के मशहूर ‘संडे दर्शन’ के दौरान इस बार ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी। पिछले कुछ दिनों से बिग बी की तबीयत को लेकर अफवाहें चल रही थीं। खबरें थीं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि बाद में साफ हो गया कि वह सिर्फ रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए गए थे और पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन अब उनके बंगले ‘जलसा’ के बाहर हुई एक घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दरअसल, हर रविवार की तरह अमिताभ बच्चन अपने मुंबई स्थित घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए सुबह से ही भारी भीड़ जमा थी। जैसे ही बिग बी बाहर आए, फैंस खुशी से चिल्लाने लगे और मोबाइल कैमरों में उनकी तस्वीरें कैद करने लगे। इसी दौरान तेज गर्मी और भीड़ के बीच एक फैन अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े, उसे उठाकर साइड में बैठाया और पानी पिलाने की कोशिश की। कुछ सेकेंड्स के लिए वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। हालांकि बाद में उस शख्स की हालत सामान्य बताई गई, लेकिन घटना के बाद सोशल मीडिया पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई यूजर्स ने भीड़ कंट्रोल और फैंस की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
---विज्ञापन---
What happened outside Jalsa ? Amitabh Bachchan के संडे दर्शन में हड़कंप ! Shocking Video Viral !
Amitabh Bachchan के मशहूर ‘संडे दर्शन’ के दौरान इस बार ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी। पिछले कुछ दिनों से बिग बी की तबीयत को लेकर अफवाहें चल रही थीं। खबरें थीं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि बाद में साफ हो गया कि वह सिर्फ रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए गए थे और पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन अब उनके बंगले ‘जलसा’ के बाहर हुई एक घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
First published on: May 25, 2026 04:52 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola