TV Gen-Z Actress: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार सुंबुल अपने किसी नए टीवी शो या फिर एक्टिंग प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाली सुंबुल तौकीर खान ने प्यार, शादी और रिश्तों को लेकर एक बयान दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, अपने हालिया इंटरव्यू के दौरान जब सुंबुल से यह पूछा गया कि क्या वो किसी और धर्म में शादी करेंगी, तो इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि दूसरे धर्म में शादी करना आपकी मर्जी है. आपको किसी से प्यार होता है तो आप उसका धर्म नहीं देखते. इसमें गलत क्या है? मैं मुस्लिम हूं, अगर मुझे मुस्लिम लड़के से प्यार हो जाता है तो इसमें भी कुछ गलत नहीं है. अगर हिंदू और क्रिश्चियन लड़के से भी प्यार हो जाता है तो भी क्या गलत है? मैं अपने धर्म में शादी करूं या ना करूं, इससे किसी को क्या फर्क पड़ता है? अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…