---विज्ञापन---

TV-Bollywood Celebs Divorce in 2026 : 5 महीनों में 5 तलाक ! जानिए किस-किसके बिखरे रिश्ते

साल 2026 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए रिश्तों के टूटने वाला साल साबित होता नजर आ रहा है। इस साल कई चर्चित स्टार कपल्स ने अपने अलग होने की खबर से फैंस को हैरान कर दिया।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: May 15, 2026 20:08
Share :
BREAKUP

साल 2026 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए रिश्तों के टूटने वाला साल साबित होता नजर आ रहा है। इस साल कई चर्चित स्टार कपल्स ने अपने अलग होने की खबर से फैंस को हैरान कर दिया। हाल ही में Mouni Roy और उनके पति Suraj Nambiar ने भी अलग होने की पुष्टि की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं। मौनी और सूरज ने साल 2022 में गोवा में शादी की थी, लेकिन शादी के चार साल बाद दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। वहीं Hansika Motwani और बिजनेसमैन सुहेल खटूरिया की शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे।
इसी लिस्ट में Evelyn Sharma और उनके पति तुषान भिंडी का नाम भी शामिल है। दोनों ने अलग होने के बाद बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करने का फैसला लिया है। टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल Jay Bhanushali और Mahhi Vij ने भी 14 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया। दोनों ने साफ कहा कि बच्चों की जिम्मेदारी हमेशा मिलकर निभाएंगे। वहीं तमिल सुपरस्टार C. Joseph Vijay और उनकी पत्नी संगीता को लेकर भी अलगाव की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 15, 2026 08:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.