---विज्ञापन---

मौनी रॉय के बाद अब इस सुपरस्टार का भी टूट गया रिश्ता? सिंगर पर लगे गंभीर आरोप

After Mouni Roy This Superstar's Relationship Ended?: मौनी रॉय और सूरज नांबियार की तलाक के खबरों के बीच फिल्म इंडस्ट्री से भी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है.

After Mouni Roy This Superstar’s Relationship Ended?: इस समय फिल्म इंडस्ट्री में कान्स फिल्म फेस्टिवल और मौनी रॉय के तलाक की खबरें हेडलाइन बनी हुई हैं. वहीं, इस बीच साउथ फिल्म इंडस्ट्री से भी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रही है. खबर है कि साउथ सुपरस्टार रवि मोहन और सिंगर केनीशा फ्रांसिस का ब्रेकअप हो गया है. इसके अलावा, केनीशा के 2 वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं. चलिए आपको पूरा मामला सामझाते हैं.

सोशल मीडिया और चेन्नई…

ये पूरा मामला तब उठा, जब केनीशा फ्रांसिस ने दो वीडियो शेयर कर अपने दर्दनाक अतीत के बारे में बताया है. साथ ही ये भी बताया कि एक्टर रवि मोहन के साथ उनका रिश्ता ईलाज से दोस्ती में कैसे बदला. केनीशा ने ये भी कहा कि तब से ही उन्हें रवि की एक्स वाइफ आरती रवि के फैंस की तरफ से लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वो अब सोशल मीडिया और चेन्नई छोड़ रही हैं.

---विज्ञापन---

सिंगर को ट्रोल करना शुरू

बता दें कि, साल 2024 में एक्टर रवि मोहन ने अपनी पत्नी आरती रवि से 15 साल पुरानी शादी तोड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद 2025 तक दोनों के बीच कानूनी लड़ाई चली. इस बीच हाल ही में रवि मोहन और सिंगर केनीशा फ्रांसिस एक साल मीनकुलथी भगवती मंदिर के उत्सव 2026 में शामिल हुए. इस दौरान केनीशा ने आरती को लेकर एक ऐसा कमेंट कर दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम अकाउंट हैक…

इस ट्रोलिंग से परेशान होकर अब सिंगर केनीशा ने 2 वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा. इसके बाद वो एक अब्यूसिव रिश्ते में रहीं, जहां उनका मिसकैरेज हो गया. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मुलाकात रवि से एक डॉक्टर के तौर पर हुई थी, जिसके बाद उनका रिश्ता जल्द ही दोस्ती में बदल गया. इसके साथ ही केनीशा ने यह भी कहा कि रवि और आरती की शादी के टूटने में उनका कोई हाथ नहीं है. केनीशा ने यह भी दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था और उन्होंने आरती के बारे में कभी कोई कमेंट नहीं किया है.

---विज्ञापन---
First published on: May 15, 2026 11:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.