साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता Dileep Raj के निधन की खबर ने फैंस और एंटरटेनमेंट जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया। कुछ ही दिनों बाद वह अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाने वाले थे, लेकिन खुशियों से भरे घर में अब मातम पसरा हुआ है। पत्नी और बेटियां इस दुख से पूरी तरह टूट चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 मई की रात दिलीप राज को सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई थी। हालांकि अस्पताल जाने की बजाय उन्होंने पहले अपनी स्मार्ट वॉच पर हार्ट रेट चेक किया। बताया जा रहा है कि वॉच में सब कुछ सामान्य दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं समझी। लेकिन देर रात उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। दर्द बढ़ता गया और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गोवा ट्रिप के दौरान भी उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई थी। वह बेंगलुरु लौटकर चेकअप कराने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया। अब सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि क्या समय रहते अस्पताल पहुंचने पर उनकी जान बच सकती थी। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्मार्ट वॉच सिर्फ एक बेसिक हेल्थ डिवाइस है, यह डॉक्टर या मेडिकल ट्रीटमेंट का विकल्प नहीं हो सकती।
---विज्ञापन---
Smart Watch बनी 47 के एक्टर Dileep Raj की बेवक्त मौत की वजह? रात में उठा सीने में दर्द, सुबह गई जान!
मशहूर अभिनेता Dileep Raj के निधन की खबर ने फैंस और एंटरटेनमेंट जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया। पत्नी और बेटियां इस दुख से पूरी तरह टूट चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 मई की रात दिलीप राज को सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई थी। हालांकि अस्पताल जाने की बजाय उन्होंने पहले अपनी स्मार्ट वॉच पर हार्ट रेट चेक किया। बताया जा रहा है कि वॉच में सब कुछ सामान्य दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं समझी।
---विज्ञापन---
First published on: May 14, 2026 04:39 PM