---विज्ञापन---

Mouni Roy को नहीं तलाक का गम? सहेली संग देर रात तक मनाया जश्न, आफ्टर पार्टी का वीडियो वायरल!

मौनी रॉय को नहीं तलाक का गम? टूटती शादी की अफवाहों के बीच नागिन एक्ट्रेस पार्टी मूड में नजर आई हैं। सूरज नांबियार संग सेपरेशन रूमर्स के बीच सहेली के साथ मौनी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक तरफ जहां एक्ट्रेस अपनी प्राइवेसी की मांग करती दिखीं, वहीं दूसरी तरफ देर रात तक चले जश्न ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मौनी की इस नई वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के दावे कर रहे हैं।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: May 14, 2026 11:34
Share :
mouni roy

मौनी रॉय को नहीं तलाक का गम? टूटती शादी की अफवाहों के बीच नागिन एक्ट्रेस पार्टी मूड में नजर आई हैं। सूरज नांबियार संग सेपरेशन रूमर्स के बीच सहेली के साथ मौनी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक तरफ जहां एक्ट्रेस अपनी प्राइवेसी की मांग करती दिखीं, वहीं दूसरी तरफ देर रात तक चले जश्न ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मौनी की इस नई वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के दावे कर रहे हैं।

जी हां, ये सवाल हमारे नहीं बल्कि उन हजारों यूजर्स के हैं जिन्होंने मौनी रॉय का वायरल वीडियो देखा है। वेल, ये तो सभी जानते हैं कि टीवी की नागरानी उर्फ मौनी रॉय पिछले कई दिनों से अपनी टूटती शादी और तलाक की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वायरल दावों के मुताबिक, मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते में दरार आ गई है। इतना ही नहीं, कुछ रिपोर्ट्स में चीटिंग को भी दोनों के कथित सेपरेशन की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, अब तक मौनी रॉय और सूरज नांबियार की तरफ से इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

---विज्ञापन---
First published on: May 14, 2026 11:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.