Mouni Roy and Suraj Nambiar: फिल्म इंडस्ट्री में इस समय एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की खबरें ही चारों तरफ छाई हुईं हैं. अब तो खुद मौनी और सूरज ने एक साथ इस खबर की पुष्टि कर दी है. लेकिन अब लोगों का सवाल है कि आखिर इन दोनों को रिश्ता महज 4 साल में टूट क्यों गया. सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की अटकले रहे हैं. इसी बीच सूरज नाम्बियार का एक बयान इंटरनेट पर बहुत ही ज्यादा सर्कुलेट हो रहा है. जिसमें वो ये कहते नजर आ रहे हैं कि वो शादी नहीं करना चाहते थे. चलिए आपको सारा माजरा समझाते है.
सूरज नांबियार का बयान वायरल
दरअसल, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की तरफ से तलाक की घोषणा करने के बाद से सूरज का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है. दिलचस्प बात यह है कि सूरज का ये इंटरव्यू उनकी शादी के एक साल बाद का है, जिसमें सूरज ने कहा, ‘काफी समय तक मैं शादी की सोच के खिलाफ था. लेकिन मुझे कहना होगा कि यह काफी शांति भरा रिश्ता है, और मैं लोगों को शादी करने की सलाह दूंगा.’
शादी नहीं करना चाहते थे सूरज नांबियार?
सूरज ने आगे कहा, ‘मौनी डेटिंग की शुरुआत में ही शादी करना चाहती थीं. कुछ साल डेटिंग के बाद ही मौनी शादी के लिए एक्साइटेड थीं, और उन्होंने साफ-साफ कह दिया था कि या तो यह रिश्ता खत्म करो या फिर अलग हो जाओ. मैं बस टाइम पास कर रहा था. फिर एक दिन उसने मुझे अल्टीमेटम दिया, और मुझे एहसास हुआ कि अगर मैंने उससे शादी नहीं की तो मैं उसे खो दूंगा.’ अब लोग सूरज के इस बयान की जांच कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2019 में डेटिंग शुरू की थी. फिर साल 2022 में उनकी शादी हुई थी. लगभग सात साल तक साथ रहने के बाद अब दोनों अलग हो चुके हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.