---विज्ञापन---

Cannes Film Festival: ना ऐश्वर्या, ना आलिया… रेड कार्पेट पर इस बॉलीवुड हसीना पर खर्च हुए 1300 करोड़, लुक पर फिदा हुई दुनिया

Cannes Film Festival Most Expensive Look: अगर ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण नहीं हैं, तो कान्स के रेड कार्पेट पर अब तक का सबसे महंगा लुक कौन-सी इंडियन एक्ट्रेस का है?

Cannes Film Festival Most Expensive Look: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई सितारे इन समय कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर उतरे हुए हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान्स की शुरुआत में रेड कार्पेट पर अपने अलग-अलग शानदार लुक से खूब जलावा बिखारेना का काम किया है. कान्स के रेड कार्पेट पर आलिया के बाद उर्वशी रौटेला, पूजा बत्रा, कल्याणी प्रियादर्शन और तारा सुतारिया पहुंची. हालांकि, अभी एश्वर्या समेत कई इंडियन एक्ट्रेस का कान्स के रेड कार्पेट पर हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कान्स के रेड कार्पेट पर अब तक का सबसे मंहगा लुक कौन सी इंडियन एक्ट्रेस का है.

अब तक का सबसे मंहगा रेड कार्पेट लुक

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कान्स के रेड कार्पेट पर अब तक का सबसे महंगा लुक ना तो ऐश्वर्या राय बच्चन का है, ना आलिया भट्ट का है और ना ही दीपिका पादुकोण का है. कान्स के रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का लुक अब तक का सबसे मंहगा लुक है, जो करीब 156 मिलियन डॉलर का है.

---विज्ञापन---

उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास

दरअसल, उर्वशी रौतेला ने साल 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान तीन बार रेड कार्पेट पर चलीं थी. जब उर्वशी रौतेला 13 मई 2025 को रेड कार्पेट पर चलीं, तो उन्होंने एक इतिहास रच दिया. उन्होंने फेमस डिजाइनर माइकल सिन्को द्वारा डिजाइन किया गया एक शानदार और अनोखा गाउन पहना. इसके साथ उन्होंने तोते जैसा दिखने वाला क्लच और खूबसूरत गहने पहने थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो खूबसूरत एक्ट्रेस, जिसका हिट डेब्यू के बाद बॉलीवुड में फ्लॉप रहा करियर, अब कर रहीं ये काम

---विज्ञापन---

1300 करोड़ रुपये का लुक

इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उर्वशी रौतेला के इस लुक की कुल लागत 155.9 मिलियन डॉलर (1300 करोड़ रुपये से ज्यादा) थी. जिसमें माइकल सिन्को के डिजाइन गाउन मैक्सिकन की कीमत 48 लाख डॉलर थी और एक्ट्रेस ने जो पैरोट वाला क्लच लिया था, उसकी किमत 50,000 डॉलर से अधिक थी. इसी के साथ उर्वशी रौतेला ने कान्स में किम कार्दशियन का 5 मिलियन डॉलर का लुक वाले सबसे महंगे लुक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

---विज्ञापन---
First published on: May 15, 2026 09:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.