---विज्ञापन---

live

Entertainment News Live: ‘पेड्डी’ के लिए खतरा बनी ये 2000 करोड़ी फिल्म? मेकर्स हुए परेशान

Entertainment News Live: जहां एक बॉलीवुड की 'वीर' गर्ल जरीन खान आज, 14 मई 2026 को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' 4 जून को रिलीज होने वाली है. हालांकि, रिलीज से पहले मेकर्स को आमिर खान की 2000 करोड़ी फिल्म 'दंगल' का डर सता रहा है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News Live In Hindi: साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून को रिलीज होने वाली है, जिसने नॉर्थ अमेरिका में प्री-सेल्स के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. हालांकि, रिलीज से पहले मेकर्स को आमिर खान की 2000 करोड़ी फिल्म ‘दंगल’ का डर सता रहा है. प्रोडक्शन डिजाइनर अविनाश कोल्ला ने बताया कि फिल्म कुश्ती पर आधारित है, इसलिए सबसे बड़ी चुनौती इसे ‘दंगल’ से अलग दिखाने की थी. टीम ने काफी एक्सपेरिमेंट किया है ताकि दर्शक कुछ नया महसूस करें. अविनाश के मुताबिक, यह उनके करियर की सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट है.

जरीन खान का जन्मदिन

बॉलीवुड की ‘वीर’ गर्ल जरीन खान आज, 14 मई 2026 को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. साल 2010 में सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली जरीन का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. एक डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली लड़की कैसे बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में पहुंची और ‘कैटरीना कैफ’ से उनकी तुलना उनके करियर के लिए जी का जंजाल बन गई.

---विज्ञापन---

‘राजा शिवाजी’ ने 13वें दिन कितना कलेक्शन किया?

1 मई को रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों (Weekdays) में फिल्म की कमाई का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 13वें दिन फिल्म ने महज 1.90 करोड़ का कारोबार किया, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन है. इस गिरावट के साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 75.05 करोड़ हो गई है. हालांकि फिल्म अपना बजट निकालने की ओर बढ़ रही है, लेकिन 100 करोड़ के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए इसे तीसरे वीकेंड में एक बार फिर बड़ी छलांग लगानी होगी.

---विज्ञापन---
10:47 (IST) 14 May 2026
Entertainment News Live: 'नो एंट्री 2' में कौन लेगा Varun Dhawan की जगह?

No Entry 2 Update: क्या 'नो एंट्री 2' की कास्टिंग महज एक अफवाह थी? वरुण धवन के फिल्म से अलग होने की खबर और शाहिद कपूर की एंट्री-एग्जिट के ड्रामे ने इस प्रोजेक्ट को अधर में लटका दिया है. आखिर क्यों वरुण ने इस मेगा कॉमेडी फिल्म से किनारा किया और अब कौन होगा इस फिल्म का चेहरा? यहां जानें पूरी कहानी...

10:45 (IST) 14 May 2026
Entertainment News Live: ‘पेड्डी’ के मेकर्स के लिए खतरा बनी ये 2000 करोड़ी फिल्म?

साउथ सिनेमा की अगली बड़ी फिल्म 'पेड्डी' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है और फिल्म ने रिलीज से पहले ही विदेशी बाजारों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई शुरू कर दी है. हालांकि, फिल्म की टीम के मन में आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' को लेकर एक अनजाना डर भी है. प्रोडक्शन डिजाइनर अविनाश कोल्ला ने खुलासा किया कि चूंकि दोनों फिल्में कुश्ती पर आधारित हैं, इसलिए टीम ने पूरी कोशिश की है कि फिल्म का सेट और कहानी दर्शकों को दंगल की याद न दिलाए. उन्होंने इसे एक चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट बताया है.

10:15 (IST) 14 May 2026
Entertainment News Live: बॉलीवुड की वो खूबसूरत एक्ट्रेस, जिसे सलमान खान ने बनाया स्टार

14 मई 1987 को जन्मी जरीन खान आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. 2010 में फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जरीन की किस्मत तब बदली जब सुपरस्टार सलमान खान की नजर उन पर पड़ी. एक समय आर्थिक तंगी के कारण कॉल सेंटर में काम करने वाली जरीन एयर होस्टेस बनने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन किस्मत उन्हें बड़े पर्दे पर ले आई. हालांकि, खूबसूरती और टैलेंट के बावजूद जरीन के करियर को सबसे ज्यादा नुकसान उनकी तुलना कैटरीना कैफ से होने की वजह से हुआ. 'कैटरीना की हमशक्ल' के टैग ने उन्हें वो पहचान नहीं बनाने दी जिसकी वे हकदार थीं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

10:12 (IST) 14 May 2026
Entertainment News Live: 'राजा शिवाजी' की कमाई में अचानक बड़ी गिरावट

Raja Shivaji Box Office Report Day 13: क्या 'राजा शिवाजी' की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है? 13वें दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट ने ट्रेड पंडितों को चौंका दिया है. 75 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बावजूद, अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या रितेश देशमुख की यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार पाएगी? पूरी खबर यहां पढ़ें...

First published on: May 14, 2026 10:09 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.