बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का परिवार अक्सर सुर्खियों में बना रहता है, लेकिन परिवार की बड़ी बहू और सनी देओल की पत्नी पूजा देओल हमेशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। यही वजह है कि जब भी वह सार्वजनिक रूप से नजर आती हैं, फैंस की नजरें उन पर टिक जाती हैं। हाल ही में पूजा देओल को पति सनी देओल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। लंबे समय बाद कैमरों में कैद हुईं पूजा का नया अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। एयरपोर्ट पर सबसे पहले सनी देओल अपनी गाड़ी से उतरे। ऑलिव ग्रीन शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में वह अपने सिग्नेचर रफ एंड टफ लुक में नजर आए। हालांकि, कुछ ही देर बाद जब पूजा देओल कार से बाहर आईं तो लोगों का ध्यान उनकी ओर चला गया। ऑफ-व्हाइट शर्ट, ब्लैक ट्राउजर, स्टाइलिश चश्मे और सिल्की शॉर्ट हेयरस्टाइल में पूजा बेहद स्मार्ट और एलिगेंट दिखीं। उनका यह मॉडर्न लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि पूजा देओल आखिरी बार बेटे करण देओल की शादी के दौरान चर्चा में आई थीं। अब लंबे समय बाद उनकी सार्वजनिक मौजूदगी ने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सोशल मीडिया पर भी उनके इस नए लुक की खूब तारीफ हो रही है।
---विज्ञापन---
Sunny Deol’s Wife Pooja Deol Leaves Everyone Stunned,मॉर्डन लुक से खींचा ध्यान। लंबे वक्त बाद दिखीं।
सनी देओल की पत्नी पूजा देओल लंबे समय बाद मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। ऑफ-व्हाइट शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और शॉर्ट हेयरस्टाइल में उनका मॉडर्न लुक चर्चा में है। लाइमलाइट से दूर रहने वाली पूजा ने अपनी एक झलक से फैंस का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर उनके स्टाइलिश अंदाज की खूब तारीफ हो रही है।
First published on: May 26, 2026 05:07 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola