टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ‘देवों के देव महादेव’ में माता पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं सोनारिका ने हाल ही में अपनी डिलीवरी और मां बनने के बाद के अनुभवों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे लोगों ने उन्हें और उनकी बेटी को लेकर अजीबोगरीब बातें कहीं।हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में सोनारिका ने अपनी सी-सेक्शन डिलीवरी का अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा कि डिलीवरी चाहे नॉर्मल हो या सी-सेक्शन, हर मां का संघर्ष बराबर होता है। एक्ट्रेस ने बताया कि डिलीवरी के दौरान कुछ पलों के लिए उन्हें लगा था कि शायद वह बच नहीं पाएंगी। इसके अलावा सोनारिका ने बताया कि कुछ महिलाओं ने उनकी बेटी के सीने को लेकर अजीब सलाह दी थी। आंटियों का कहना था कि बच्ची के सीने पर सेंक करना चाहिए, ताकि बड़े होकर उसका चेस्ट ज्यादा न बढ़े। यह सुनकर सोनारिका हैरान रह गईं। हालांकि, उन्होंने कोई बहस नहीं की और अपनी बेटी को लेकर वहां से चली गईं।बता दें कि सोनारिका ने 18 फरवरी 2024 को विकास पराशर से शादी की थी। 5 दिसंबर 2025 को कपल के घर बेटी वीरिका का जन्म हुआ।
---विज्ञापन---
सोनारिका भदौरिया को आंटियों ने मारे ताने, बेटी को लेकर मिली अजीब सलाह, भड़कीं एक्ट्रेस
टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने हाल ही में अपनी डिलीवरी और मां बनने के बाद के अनुभवों को शेयर किया। उन्होंने बताया कि सी-सेक्शन डिलीवरी को लेकर लोगों ने उन्हें कई ताने दिए। इतना ही नहीं, कुछ महिलाओं ने उनकी बेटी वीरिका के चेस्ट को लेकर अजीबोगरीब सलाह भी दी।
First published on: Nov 02, 2026 05:01 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola