मशहूर टीवी एक्ट्रेस और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। कभी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की तुलसी विरानी बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाली स्मृति ने एक्टिंग से दूरी बनाकर राजनीति का रुख किया और देखते ही देखते केंद्र सरकार में मंत्री तक का सफर तय किया। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से हार के बाद उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया।स्मृति ने हाल ही में बताया कि राजनीति से ब्रेक के बाद जब उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी का फैसला किया, तो उन्होंने किसी ऑफर का इंतजार नहीं किया। बल्कि खुद लोगों को फोन कर काम मांगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह बेरोजगार हैं और अगर कोई काम हो तो उन्हें बताया जाए। स्मृति के मुताबिक, कई लोगों ने उन्हें समझाया कि टीवी की दुनिया में वापसी आसान नहीं होगी। लंबे शूटिंग शेड्यूल, घंटों सेट पर रहना और बाकी कलाकारों की तरह काम करना होगा। लेकिन स्मृति ने साफ कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। इसके बाद सालों बाद उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से टीवी पर वापसी की और एक बार फिर तुलसी विरानी बनकर दर्शकों के सामने आ गईं। 29 जुलाई 2025 से शुरू हुए इस शो ने स्मृति के पुराने किरदार और नए सफर को एक बार फिर जोड़ दिया।
---विज्ञापन---
बेरोजगार हो गईं Smriti Irani! कमबैक को लेकर किया बड़ा खुलासा! एक्ट्रेस के बयान ने मचाया ‘बवाल’!
स्मृति ईरानी ने राजनीति के बाद दोबारा टीवी की दुनिया में वापसी की है। 2024 लोकसभा चुनाव में अमेठी से हार के बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम तलाशना शुरू किया। स्मृति ने बताया कि उन्होंने खुद लोगों को फोन कर कहा कि वह बेरोजगार हैं और काम चाहती हैं। लंबे शूटिंग शेड्यूल को लेकर सवाल उठने के बावजूद उन्होंने काम करने में कोई हिचक नहीं दिखाई। इसके बाद ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी विरानी बनकर उनकी शानदार वापसी हुई।
First published on: Sep 06, 2026 02:36 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola