Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Miss World 2026: कौन हैं मिस वर्ल्ड 2026 जोहेरी मोल? जिसने 111 देशों की हसीनाओं को पछाड़कर रचा इतिहास

मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज़ ने अपने नाम किया. वियतनाम में आयोजित 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में उन्होंने 111 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर ताज जीता. फाइनल राउंड में उनके जवाब ने उनकी दावेदारी को और मजबूत किया.

Joheirry Mola Dominguez
Joheirry Mola Dominguez

शनिवार देर रात मिस वर्ल्ड 2026 के विजेता का ऐलान हुआ और डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज ने मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. वियतनाम में आयोजित इस 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जोहेरी ने 111 देशों की हसीनाओं को पीछे छोड़ते हुए अपने सिर पर ताज सजाया. उन्होंने फाइनल राउंड में स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस और मलेशिया की तानुसिया चेट्टी को मात दी. एलिजाबेथ रेयनेस प्रतियोगिता की पहली रनर-अप रहीं, जबकि तानुसिया चेट्टी दूसरी रनर-अप रहीं. 2025 की विजेता ओपल सुचाता चुआंगश्री ने जोहेरी की जीत के बाद उन्हें ताज पहनाया.

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि जोहेरी आखिर कौन हैं, वह क्या करती हैं और उन्होंने यह खिताब कैसे जीता। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

---विज्ञापन---

जोहेरी के जवाब ने जीता दिल

जोहेरी ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. फाइनल राउंड में उन्होंने सवाल का ऐसा जवाब दिया, जो उनकी दावेदारी को मजबूत करने वाला साबित हुआ. जोहेरी से पूछा गया कि वह अपने देश के लिए सबसे पहले क्या काम करना चाहेंगी और मिस वर्ल्ड बनने के बाद उस पहल को कैसे आगे बढ़ाएंगी. इस पर उन्होंने कहा कि वह कम सुविधाओं वाले बच्चों तक अंग्रेज़ी की शिक्षा पहुंचाने के लिए काम कर रही हैं.

जोहेरी को इस जवाब ने दिलाई जीत

इस दौरान जोहेरी ने कहा कि अंग्रेज़ी सीखना बच्चों को आगे बढ़ने में मदद करता है और इससे उनके लिए कई नए अवसर खुल सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अंग्रेज़ी सीखना सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी भावनाओं को दूसरों तक पहुंचाने और दुनिया से जुड़ने का एक माध्यम भी है. जोहेरी के इस जवाब ने उन्हें एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित किया और उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई.

---विज्ञापन---

कौन हैं जोहेरी?

बता दें कि जोहेरी पेशे से शिक्षिका, कम्युनिटी एडवोकेट, पत्रकार और मॉडल हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी इबेरोअमे से बिजनेस मैनेजमेंट और प्रशासन में डिग्री हासिल की है. वह ‘वॉइसेस ऑफ टुमॉरो’ नाम की संस्था की संस्थापक और अध्यक्ष हैं, जो वंचित समुदायों के बच्चों को अंग्रेज़ी की शिक्षा देने का काम करती है. जोहेरी ने यूनिविजन न्यूयॉर्क के लिए संवाददाता के रूप में भी काम किया है.

भारत की निकिता पोरवाल के हाथ लगी निराशा

मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में भारत की ओर से निकिता पोरवाल ने हिस्सा लिया था. हालांकि, वह टॉप 40 में जगह बनाने में सफल रहीं, लेकिन टॉप 20 में अपनी जगह नहीं बना सकीं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Miss World 2026: भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर, निराश हुए फैंस

First published on: Sep 06, 2026 12:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola