Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20 में एंट्री से पहले तलाकशुदा एक्ट्रेस हुई आग-बबूला! सेपरेशन पर तोड़ी चुप्पी! जानिए सबकुछ

बिग बॉस 20 में एंट्री की खबरों के बीच ईशा रिखी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बादशाह से शादी और सेपरेशन को लेकर उड़ रही अफवाहों पर एक्ट्रेस ने नाराजगी जताई है। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने लोगों से अपील की कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी किसी भी खबर पर तब तक भरोसा न करें, जब तक वह खुद या उनका ऑफिशियल अकाउंट पुष्टि न करे। ईशा ने मीडिया से भी बिना पुष्टि खबरें न चलाने की गुजारिश की।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 6, 2026 14:31
Share :
Isha Rikhi

बिग बॉस 20 में एंट्री से पहले… तलाकशुदा एक्ट्रेस हुईं आग-बबूला! सिर्फ कुछ महीनों में टूटी शादी के बाद अब अपने सेपरेशन को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर ईशा रिखी ने पहली बार खुलकर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, खबरें हैं कि सिंगर-रैपर बादशाह की एक्स वाइफ और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी जल्द ही ‘बिग बॉस 20’ के घर में नजर आ सकती हैं। हाल ही में शो के एक प्रोमो में चेहरा छिपाए एक मिस्ट्री फीमेल कंटेस्टेंट दिखाई दी, जिसने टूटे रिश्ते और प्यार में मिले धोखे का जिक्र किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगने लगे कि ये कंटेस्टेंट ईशा रिखी हो सकती हैं। इसी बीच ईशा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैल रही अफवाहों पर सख्त रुख अपनाया है। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने साफ कहा कि उनकी शादी या सेपरेशन से जुड़ी किसी भी खबर पर तब तक भरोसा न किया जाए, जब तक वह खुद या उनका ऑफिशियल अकाउंट इसकी पुष्टि न करे। उन्होंने मीडिया से भी बिना पुष्टि खबरें चलाने से बचने की अपील की। बता दें, ईशा और बादशाह ने मार्च 2026 में अपनी शादी की खबरों से सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने कुछ समय बाद आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने की बात कही थी और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी।

First published on: Sep 06, 2026 02:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola