रियलिटी शो ‘लॉकअप सच या सज़ा’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, जहां कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी से जुड़े बड़े खुलासे कर रहे हैं। इसी कड़ी में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली शिवांगी को लेकर शो में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने फैंस को चौंका दिया है। हाल ही के एक एपिसोड में शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा की बातचीत ने खूब सुर्खियां बटोरीं। बातचीत के दौरान जब श्रेया ने शिवांगी से उनके लाइफ पार्टनर को लेकर सवाल पूछा, तो एक्ट्रेस ने बिना झिझक कहा कि वह अब शादी करना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए यह भी कहा, “मैं एंगेज्ड हूं,” जिससे सेट पर मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी की सगाई की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपने मंगेतर के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। वह कौन हैं और यह रिश्ता कितना आगे बढ़ा है, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच, शिवांगी के पिछले रिलेशनशिप्स को लेकर भी चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। उनका नाम पहले कुशाल टंडन और हर्षद चोपड़ा के साथ जोड़ा जा चुका है। ऐसे में अब फैंस उनके नए खुलासे को लेकर और भी ज्यादा उत्सुक हैं। फिलहाल, शो में उनका यह बयान लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
---विज्ञापन---
Shivangi Joshi 2 साल से दे रही थीं धोखा,दुनिया से छुपाया सबसे बड़ा सच? Lock Upp में आकर खोला राज़!
रियलिटी शो ‘लॉकअप सच या सज़ा’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, जहां कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी से जुड़े बड़े खुलासे कर रहे हैं। इसी कड़ी में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई हैं।
---विज्ञापन---
First published on: Jul 01, 2026 06:35 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola