Monday, 2 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

जन्मदिन पर Shahrukh Khan ने दिए दीदार, फ्लाइंग किस…चेहरे पर स्माइल। एक झलक को उतावले हुए फैंस

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए हर साल की तरह इस बार भी फैंस मन्नत के बाहर पहुंचे। हालांकि, घर में कंस्ट्रक्शन का काम चलने के कारण शाहरुख बालकनी में आकर चाहने वालों का अभिवादन नहीं कर पाए। लेकिन उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Nov 2, 2026 18:36
Share :
Shah Rukh Khan

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए हर साल की तरह इस बार भी फैंस मन्नत के बाहर पहुंचे। हालांकि, घर में कंस्ट्रक्शन का काम चलने के कारण शाहरुख बालकनी में आकर चाहने वालों का अभिवादन नहीं कर पाए। लेकिन उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किंग खान अपने फैंस और पैपराजी को खास अंदाज में ग्रीट करते नजर आ रहे हैं। गाड़ी से उतरने के बाद शाहरुख ने मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया और फ्लाइंग किस देकर फैंस का दिल जीत लिया। अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाकर वहां मौजूद लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। इस बार मन्नत के बाहर शाहरुख के लिए एक खास सरप्राइज भी देखने को मिला। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के सीन्स और दमदार डायलॉग्स ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया। बंगले के बाहर लगे एक बड़े बोर्ड पर शाहरुख की ओर से चाहने वालों के लिए खास संदेश भी लिखा नजर आया। इसमें उन्होंने सभी का प्यार और समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा किया। वहीं, फिल्म ‘किंग’ के डायलॉग्स ने भी लोगों का ध्यान खींचा। बोर्ड पर ‘किंग अकेला काफी है’ और ‘डर नहीं, दहशत हूं’ जैसी दमदार लाइनें लिखी थीं। इन डायलॉग्स ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी। शाहरुख के इस खास अंदाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका और उनके चाहने वालों का रिश्ता बेहद खास है।

First published on: Nov 02, 2026 06:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो