Samantha Ruth Prabhu Pregnancy Video Viral: साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने प्रेगनेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं. खबरें हैं कि ये सामंथा की प्रेग्नेंसी का चौथा या पंचवा महीना चल रहा है. जल्द ही सामंथा अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगी. इस बीच सामंथा का एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हमेशा कैमरों के सामने मुस्कुराने वाली सामंथा काफी उदास और अपसेट दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं और उनके इस उदास चेहरे के पीछे की वजह पूछ रहे हैं.
वायरल वीडियो में प्रेग्नेंट सामंथा एयरपोर्ट पर नजरें झुकाकर बेहद शांति के साथ चलती हुई दिखाई दे रही है. उनकी झुकी हुई नजरें और शांत चेहरा ही अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ भी आ गई है. कोई उनकी उदासी की वजह पूछ रहा है तो कोई इसे थकान का नाम दे रहा है. वहीं, बहुत से लोगों की नजरें एक्ट्रेस के बेबी बम पर जाकर टिक गई. खैर प्रेगनेंसी फेज में एक्ट्रेस की यह नई झलक फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…