बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी सेहत और लुक्स को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। हाल ही में सलमान की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिन्हें देखकर फैंस उनकी तबीयत को लेकर चिंतित हो गए थे। हालांकि, बाद में सलमान ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इन खबरों पर विराम लगा दिया था। अब एक्टर अपने हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान के करीबी दोस्त और प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने उनके पुराने ट्रीटमेंट से जुड़ा एक हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान शैलेंद्र ने बताया कि सलमान कम उम्र में ही बाल झड़ने की समस्या से परेशान थे, जिसके बाद उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट और PRP ट्रीटमेंट करवाया था। उन्होंने बताया कि एक बार सलमान के घर पर पार्टी के दौरान उन्होंने देखा कि एक डॉक्टर मेडिकल सामान लेकर आया और सलमान के सिर में इंजेक्शन लगाने लगा। उस वक्त सलमान आराम से बिरयानी खा रहे थे और डॉक्टर अपना काम कर रहे थे। शैलेंद्र के मुताबिक, जब उन्होंने सलमान से इस बारे में पूछा तो एक्टर ने कहा कि स्टार बनने की एक कीमत चुकानी पड़ती है। बाद में उन्हें पता चला कि यह PRP (Platelet Rich Plasma) ट्रीटमेंट था, जिसमें बालों की ग्रोथ के लिए व्यक्ति के अपने ब्लड प्लाज्मा का इस्तेमाल किया जाता है। शैलेंद्र ने यह भी बताया कि उस समय भारत में यह प्रक्रिया कानूनी नहीं थी, लेकिन कई बड़े सितारों ने इसका सहारा लिया था।
---विज्ञापन---
Salman Khan ने करवाया गैर-कानूनी इलाज, सिर में लगवाए दर्दनाक इंजेक्शन। करीबी दोस्त का शॉकिंग खुलासा!
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी सेहत और लुक्स को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। हाल ही में सलमान की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिन्हें देखकर फैंस उनकी तबीयत को लेकर चिंतित हो गए थे। हालांकि, बाद में सलमान ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इन खबरों पर विराम लगा दिया था। अब एक्टर अपने हेयर ट्रीटमेंट को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान के करीबी दोस्त और प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने उनके पुराने ट्रीटमेंट से जुड़ा एक हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया है।
First published on: Jul 31, 2026 01:57 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola