Shah Rukh Khan Was Not First Choice For Darr: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग को लेकर बिजी चल रहे हैं. एक जहां फैंस शाहरुख इस एक्शन थ्रिलर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, इस बीच दिग्गज एक्टर सुदेश बेरी ने शाहरुख खान को लेकर सालों एक बड़ा खुलासा किया है, जो शाहरुख की फिल्म ‘डर’ से जुड़ा है. सुदेश बेरी ने बताया कि ‘डर’ साइको आशिक राहुल मेहरा के किरदार के लिए शाहरुख मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि शाहरुख खान भगवान की कृपा पाने वाले खास बच्चों में से एक हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर सुदेश बेरी ने शाहरुख खान को लेकर क्या कुछ कहा है.
फिल्म ‘डर’ के एक्टर था पहली पसंद
अक्की के पॉडकास्ट में पहुंचे एक्टर सुदेश ने फिल्म ‘डर’ को लेकर कहा, ‘मुझे ‘डर’ में रोल ऑफर किया गया था और मेरे कॉस्ट्यूम भी तैयार थे. उसके बाद जो हुआ वो ये था कि… दूसरे किरदार (मेल लीड) को निभाने वाला एक्टर हमेशा से मुझसे बड़ा था. पहले ऋषि कपूर का नाम सामने आया, फिर आमिर खान पर विचार किया गया और आखिर में सनी देओल को कास्ट किया गया. फिल्म के आखिर में मेरा किरदार दूसरे व्यक्ति को मुक्का मारते हुए दिखाया गया है. दूसरे किरदार को जिसने भी निभाया हो, ऐसा लग रहा था मानो सुदेश बेरी किसी बड़े एक्टर को मुक्का मार रहे हों. मैंने यही सुना है; मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है. यश चोपड़ा का मानना था कि एक स्टार के सामने इतनी अहम भूमिका निभाने के लिए मैं अभी बहुत नया था. यश जी भी एक फिल्म निर्माता थे और फिल्म निर्माता हमेशा थोड़े भावुक होते हैं. वे इसी जुनून की वजह से इतनी अच्छी फिल्में बना पाते हैं.’

शाहरुख खान बहुत भाग्यशाली…
सुदेश ने शाहरुख खान और आमिर खान सहित उस समय के सभी नए स्टार के बारे में बात करते हुए कहा, ‘ये सभी भाग्य के बच्चे हैं. ये सब भाग्यशाली हैं. सबने कड़ी मेहनत की; मैंने भी की. लेकिन वे किस्मत वाले हैं. सब एक ही थाली में खाते हैं और सब एक ही डाल पर बैठे पक्षी हैं. लेकिन शाहरुख खान भगवान की कृपा पाने वाले खास बच्चे हैं… इसलिए क्योंकि गौरी पुत्र गणेश उनके साथ हैं. यह मत भूलिए कि उनकी पत्नी का नाम गौरी है. जब आपको भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता होता है, तो आप कभी नीचे नहीं गिरते. यही बात आमिर खान, सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार के बारे में भी कही जा सकती है.’