साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स ने उन्हें करीब 6 हफ्तों तक बेड रेस्ट और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी है। हालांकि, अभी तक रश्मिका या उनकी टीम की तरफ से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, रश्मिका अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी थीं। इसी दौरान एक हाई-इंटेंसिटी डांस सीक्वेंस की शूटिंग करते वक्त उनके हिप में गंभीर चोट लग गई। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनके हिप का टेंडन डिटैच हो गया, जिसके बाद सेट पर मौजूद टीम ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह की चोट को ठीक होने में समय लगता है और ऐसे में पूरी तरह आराम बेहद जरूरी होता है। रश्मिका को फिलहाल डांस, शूटिंग और किसी भी तरह की भारी फिजिकल एक्टिविटी से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस चोट की वजह से उनकी आने वाली फिल्मों के शूटिंग शेड्यूल पर भी असर पड़ सकता है। जैसे ही रश्मिका की चोट की खबर सामने आई, उनके फैंस काफी चिंतित हो गए और सोशल मीडिया पर उनकी जल्द रिकवरी की दुआ करने लगे। फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस की सेहत सबसे ज्यादा जरूरी है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने के बाद ही काम पर लौटना चाहिए। फिलहाल रश्मिका डॉक्टरों की निगरानी में हैं और हर कोई उनकी वापसी का इंतजार कर रहा है।
---विज्ञापन---
Rashmika Mandanna को लगी गंभीर चोट! 6 हफ्ते काम नहीं कर पाएंगी एक्ट्रेस! चिंता में फैंस-विजय!
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स ने उन्हें करीब 6 हफ्तों तक बेड रेस्ट और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी है। हालांकि, अभी तक रश्मिका या उनकी टीम की तरफ से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है
First published on: Aug 01, 2026 01:39 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola