नितीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर की आगामी फिल्म रामायण के ट्रेलर की तारीफ करते हुए उन्हें एक खास सलाह भी दी है। 30 जुलाई को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी। जहां एक ओर फिल्म के भव्य विजुअल्स, वीएफएक्स और स्टारकास्ट की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स ने किरदारों के लुक, कॉस्ट्यूम और मेकअप पर सवाल उठाए हैं। राम के किरदार में नजर आए रणबीर कपूर की डायलॉग डिलीवरी और लुक भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी बीच बी.आर. चोपड़ा की महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार निभा चुके नितीश भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने रणबीर की एक्टिंग की सराहना करते हुए लिखा कि अब उनकी सामाजिक जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। नितीश ने सलाह दी कि रणबीर को भविष्य में एनिमल जैसी फिल्में नहीं करनी चाहिए और अपनी वाणी को दूषित करने वाले किरदारों से दूरी बनानी चाहिए। उनका कहना था कि भारत की संस्कृति, विरासत और आदर्शों को आगे बढ़ाने वाली कई कहानियां हैं, जो रणबीर जैसे प्रतिभाशाली अभिनेता के लिए बेहतर साबित होंगी। नितीश ने यह भी विश्वास जताया कि रामायण में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की पूरी क्षमता है और यह ऑस्कर के बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी की मजबूत दावेदार बन सकती है। बता दें कि रामायण के लिए रणबीर कपूर ने अपनी लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव करते हुए शराब, स्मोकिंग और नॉनवेज से दूरी बना ली थी। फिल्म का पहला भाग इस साल दिवाली पर और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा।
---विज्ञापन---
अपनी जुबान गंदी मत करना..”Ramayana ट्रेलर को देख Ranbir Kapoor को मिली Warning। नामी एक्टर का दावा!
नितीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर की आगामी फिल्म रामायण के ट्रेलर की तारीफ करते हुए उन्हें एक खास सलाह भी दी है। 30 जुलाई को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी। जहां एक ओर फिल्म के भव्य विजुअल्स, वीएफएक्स और स्टारकास्ट की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स ने किरदारों के लुक, कॉस्ट्यूम और मेकअप पर सवाल उठाए हैं।
First published on: Jul 31, 2026 05:37 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola