टीवी एक्ट्रेस और न्यूली मॉम संभावना सेठ इन दिनों एक गंभीर मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में संभावना ने सोशल मीडिया पर अपडेट दिया था कि उन्हें और उनके पति अविनाश द्विवेदी को पूरी रात पुलिस स्टेशन में बितानी पड़ी थी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस हैरान रह गए थे और हर कोई जानना चाहता था कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से दोनों को पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने पड़े। अब संभावना और अविनाश ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इस पूरे मामले की सच्चाई सामने रखी है। कपल ने बताया कि यह मामला उनकी हाउस हेल्प गुड़िया की बहन से जुड़ा हुआ है। अविनाश ने खुलासा किया कि गुड़िया की बड़ी बहन मुंबई में एक कपल के घर काम करने गई थी, जहां कथित तौर पर उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। उन्होंने बताया कि उस महिला को कथित रूप से बंधक बनाकर रखा गया, उससे जरूरत से ज्यादा काम करवाया गया और उसे खाने-पीने तक की परेशानी झेलनी पड़ी। अविनाश के मुताबिक, गुड़िया की बहन ने किसी तरह मदद के लिए संपर्क किया और अपनी परेशानी बताई। इसके बाद संभावना और अविनाश ने उसकी मदद करने की कोशिश की। एजेंसी और एक एनजीओ की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे वहां से बाहर निकाला गया और सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। संभावना ने बताया कि घटना के बाद गुड़िया की बहन काफी डरी हुई है और मानसिक रूप से सदमे में है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग संभावना और अविनाश के कदम की सराहना कर रहे हैं और मामले पर अपनी राय भी साझा कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Sambhavna Seth ने क्यों बिताई थाने में रात? Avinash Dwivedi ने किया पर्दाफाश, खुलासा उड़ाएगा होश !
टीवी एक्ट्रेस और न्यूली मॉम संभावना सेठ इन दिनों एक गंभीर मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में संभावना ने सोशल मीडिया पर अपडेट दिया था कि उन्हें और उनके पति अविनाश द्विवेदी को पूरी रात पुलिस स्टेशन में बितानी पड़ी थी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस हैरान रह गए थे और हर कोई जानना चाहता था कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से दोनों को पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने पड़े।
First published on: Jul 31, 2026 01:42 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola